सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Due to scorching heat in Delhi people are going to hilly areas like Rishikesh and Haridwar for relief

राजधानी में प्रचंड गर्मी: तपिश से बेहाल लोगों ने पकड़ी पहाड़ों की राह, ये जगह बनी दिल्लीवासियों की पहली पसंद

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 28 May 2026 07:43 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और उमस से परेशान लोग राहत के लिए उत्तराखंड और हिमाचल की ठंडी जगहों का रुख कर रहे हैं। मसूरी, नैनीताल, मनाली के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश में भी होटल व आश्रमों की बुकिंग तेजी से बढ़ी है।

Due to scorching heat in Delhi people are going to hilly areas like Rishikesh and Haridwar for relief
गर्मी से बेहाल लोगों ने राहत के लिए पकड़ी पहाड़ों की राह   - फोटो : अमर उजाला GFX
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी, चढ़ते पारे और उमस से परेशान लोग राहत की तलाश में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ठंडी जगहों का रुख कर रहे हैं। मसूरी, नैनीताल, मुक्तेश्वर, मनाली और शिमला के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश भी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। 

Trending Videos



दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने बताया कि मार्च-अप्रैल के बाद बुकिंग में 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई हैं। साथ ही, लोग गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Due to scorching heat in Delhi people are going to hilly areas like Rishikesh and Haridwar for relief
सूरज के तेवर से बेहाल राजधानी - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश और हरिद्वार बने पहली पसंद
ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, धार्मिक पर्यटन स्थलों की मांग भी तेजी से बढ़ी है। हरिद्वार और ऋषिकेश में होटल और आश्रमों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है। नजफगढ़ निवासी अनंत अपने परिवार के साथ ऋषिकेश जाने की तैयारी कर रहें हैं। अनंत ने बताया कि दिल्ली की गर्मी अब सहन नहीं हो रही। बच्चों की छुट्टियां भी हैं, इसलिए हमने कुछ दिन ऋषिकेश में बिताने का फैसला किया है। आरकेपुरम निवासी रोबिन ने बताया कि हम पहले विदेश घूमने की सोच रहे थे, लेकिन इस बार परिवार के साथ हरिद्वार और ऋषिकेश जाने का प्लान बनाया। 

पीएम के आह्वान का असर
पीएम नरेंद्र मोदी के विदेश यात्रा न करने के आह्वान का असर घरेलू पर्यटन पर दिख रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल, कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ ऋषि जैन ने बताया कि घरेलू पर्यटन में बढ़ोतरी उत्तराखंड और हिमाचल की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा संकेत है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है और छोटे कारोबारियों की आय भी बढ़ रही है।
विज्ञापन

ईद से वीकेंड तक नैनीताल और कैंची धाम में बाइकों की एंट्री बंद
हालांकि ईद के बाद शुरू होने वाले वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद पर पुलिस ने नैनीताल और कैंची धाम में दोपहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस दौरान बाहरी जिलों से आने वाली निजी बाइकें और टैक्सी बाइकें शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। नैनीताल के एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने कहा कि 28 मई से वीकेंड तक यह प्रतिबंध सख्ती से लागू कराया जाएगा। जिले के बाहर से आने वाली बाइकें काठगोदाम, कालाढूंगी में रोक दी जाएंगी। वहां से पर्यटक शटल सेवा या सार्वजनिक परिवहन के जरिये नैनीताल और कैंची धाम जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed