सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   CBI may soon take Giribala Singh into custody in Tvisha Sharma death case

Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें, CBI कर सकती है हिरासत में लेकर पूछताछ; CDR से खुलेंगे राज

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 28 May 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार

त्विषा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि केंद्रीय जांच ब्यूरो जल्द ही उन्हें हिरासत में ले सकती है।अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद जांच तेज हो गई है। 

CBI may soon take Giribala Singh into custody in Tvisha Sharma death case
सीबीआई जांच में तेज हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

त्विषा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो जल्द ही उन्हें हिरासत में ले सकती है। यह जानकारी केंद्रीय जांच ब्यूरो के सूत्रों से मिली है।



गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। हालांकि, उनके बेटे समार्थ सिंह को पहले ही केंद्रीय जांच ब्यूरो की हिरासत में सौंप दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसी दोनों आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दूरसंचार कंपनियों को पत्र भेजे हैं। इन पत्रों में घटना से जुड़े मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड मांगे गए हैं। 12 से 20 मई तक के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने को कहा गया है। इनकी रिपोर्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Trending Videos


केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 26 मई, 2026 की रात गिरिबाला और समार्थ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इस प्राथमिकी में दहेज में पैसों की मांग किए जाने की बात भी शामिल है। यह मामला त्विषा शर्मा की मौत से जुड़ा है। जांच एजेंसी मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है।

12 मई को अपने सुसराल में फांसी पर लटकी मिली थी त्विषा
सीबीआई ने सोमवार को पूर्व मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत की जांच अपने हाथ में ली थी। त्विषा 12 मई को भोपाल स्थित अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थीं। सीबीआई ने मध्य प्रदेश पुलिस की एफआईआर को दोबारा दर्ज करते हुए पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed