सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eid ul Adha 2026 President and PM Modi extended greetings to countrymen

Bakrid: राष्ट्रपति व PM मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, अकीदत के साथ मनाया जा रहा पर्व, सुरक्षा कड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 28 May 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार

ईद-उल-अधा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। दिल्ली व गौतम बुद्ध नगर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए है।

Eid ul Adha 2026 President and PM Modi extended greetings to countrymen
Bakrid 2026 - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

ईद-उल-अधा का पर्व बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-अधा की जगह-जगह नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। बकरीद के अवसर पर दिल्ली और गौतमबुद्ध नगर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस ने मध्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए गए थे।

Trending Videos




राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, 'ईद-उज-जुहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने दिया यह संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर करे कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।'
 


 

Eid ul Adha 2026 President and PM Modi extended greetings to countrymen
शिया मस्जिद में अदा की जाती नमाज - फोटो : अमर उजाला

ओखला विहार की शिया मस्जिद बाबुल इल्म में जुटे अकीदतमंद
देशभर में बकरीद का त्योहार शनिवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। राजधानी दिल्ली के ओखला विहार इलाके में स्थित शिया मस्जिद बाबुल इल्म में भी बड़ी संख्या में लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। सुबह 9 बजे पहली नमाज़ अदा की गई, जिसकी इमामत इमामे जुमा सैयद तस्दीक हुसैन रिजवी ने की। इसके बाद सुबह 10 बजे दूसरी जमात हुई, जिसकी इमामत मौलाना सैयद तालिब ज़ैदी ने कराई। इस दौरान मस्जिद परिसर में बड़ी संख्या में नमाज़ियों की मौजूदगी रही। करीब 2 हजार लोगों ने नमाज़ अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

दिल्ली: बकरीद पर दिल्ली पुलिस की व्यापक सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने बकरीद के लिए मध्य जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए थे। उत्सव अब तक पूरी तरह घटना-मुक्त रहा है। कुर्बानी घरों के भीतर ही की जाएगी।

गौतमबुद्ध नगर: बकरीद पर गौतम बुद्ध नगर में कड़ी सुरक्षा
बकरीद पर गौतम बुद्ध नगर के 180 से अधिक मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने कड़े सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। तीनों जोन में सिविल पुलिस और पीएसी बल तैनात हैं। नियंत्रण कक्ष और सोशल मीडिया से निगरानी हो रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed