दिल्ली में एक घर में मिलीं दो लाशें: बुजुर्ग महिलाओं के हैं दोनों शव, मौत की वजह स्पष्ट नहीं, छानबीन शुरू
28 मई को मकान R-852 में दो बुजुर्ग महिलाएं मृत मिलीं। पुलिस ने चंद्र कांता और सरोज बाला के शव बरामद किए। प्रारंभिक जांच में कोई साजिश नहीं दिखी, पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में गुरुवार को सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित एक घर के भीतर दो बुजुर्ग महिलाएं मृत पाई गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीमें भी घटनास्थल पर जांच कर रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में अभी और जानकारी का इंतजार है।
VIDEO | Delhi: Two elderly women found dead inside a house in Rajendra Nagar area. Police, forensic teams at the spot. More details are awaited.#DelhiNews #DelhiPolice
विज्ञापनविज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/FxwTVOKGRW— Press Trust of India (@PTI_News) May 28, 2026विज्ञापन
28 मई को सुबह करीब 10:30 बजे मकान संख्या R-852 से दुर्गंध आने की सूचना मिली। यह जानकारी घर के पोर्च में सफाई करने वाली घरेलू सहायिका ने पुलिस को दी। उसने बताया कि घर के सभी दरवाजे बंद थे और परिसर के अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी।
सूचना मिलने पर जांच अधिकारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। वहां घर के एक कमरे में दो बुजुर्ग महिलाएं अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनकी पहचान चंद्र कांता और सरोज बाला के रूप में हुई। दोनों की उम्र लगभग 80 वर्ष थी। एक महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था, जबकि दूसरी महिला का शव फर्श पर मिला। मकान एक मंजिला है और इसमें प्रवेश के चार रास्ते हैं। निरीक्षण के दौरान जबरन प्रवेश या तोड़फोड़ के कोई निशान नहीं मिले। स्थानीय पूछताछ में पता चला कि दोनों महिलाएं लंबे समय से इस मकान में साथ रह रही थीं। सरोज बाला अविवाहित थीं, जबकि चंद्र कांता उनकी भाभी थीं।
मौके पर क्राइम टीम, एफएसएल टीम और कैट एम्बुलेंस को जांच के लिए बुलाया गया। कैट एम्बुलेंस टीम ने दोनों महिलाओं की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच और पड़ोसियों से पूछताछ में फिलहाल किसी साजिश या आपराधिक घटना की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। दोनों शवों को धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई के लिए आरएमएल अस्पताल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।