{"_id":"6a176cdff0c49a39e402e3b3","slug":"delhi-leader-of-manipur-militant-group-arrested-from-delhi-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मणिपुर के उग्रवादी संगठन का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी; मंसूबों की पड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मणिपुर के उग्रवादी संगठन का सरगना दिल्ली से गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी; मंसूबों की पड़ताल शुरू
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 May 2026 03:45 AM IST
विज्ञापन
सार
उसकी गिरफ्तारी के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिल्ली में किसी विशेष बैठक के लिए आया था। उसके मंसूबों की जांच की जा रही है।
संयुक्त सफलता के बाद एजेंसियां सतर्क।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मणिपुर के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) के सरगना हाओबिजम दिलीप सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी दिल्ली में किसी विशेष बैठक के लिए आया था। उसके मंसूबों की जांच की जा रही है।
Trending Videos
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, मणिपुर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साझा अभियान में दिल्ली सिंह को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश कर उसे मणिपुर के काकचिंग ले जाया गया। वहां उसकी निशानदेही पर एक एके-47, अमोघ व एम-5 राइफल, भारी मात्रा में कारतूस और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, दिलीप सिंह के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह दिल्ली में किन लोगों से मिलने आया था और मकसद क्या था।