{"_id":"6a175579265a5256c40f8cc2","slug":"water-crisis-delhi-east-delhi-ram-nagar-and-ashok-nagar-facing-water-shortages-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संकट: आसमान से बरस रही आग, 10 दिन से कई इलाके सूखे, पूर्वी दिल्ली के रामनगर-अशोक नगर में पानी के लिए हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट: आसमान से बरस रही आग, 10 दिन से कई इलाके सूखे, पूर्वी दिल्ली के रामनगर-अशोक नगर में पानी के लिए हाहाकार
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 May 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
सार
भीषण गर्मी के बीच पूर्वी दिल्ली के राम नगर विस्तार और अशोक नगर के कुछ हिस्सों में बीते 10 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के कामकाज तक के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भीषण गर्मी के बीच पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में जल संकट गंभीर होता जा रहा है। राम नगर विस्तार और अशोक नगर के कुछ हिस्सों में बीते 10 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने के पानी से लेकर रोजमर्रा के कामकाज तक के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
निवासियों का कहना है कि जल बोर्ड के अधिकारियों और संबंधित जेई को लगातार फोन और मैसेज किए गए, लेकिन न तो कॉल उठाई जा रही है और न ही संदेशों का जवाब दिया जा रहा है। हेल्पलाइन नंबरों से भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की किल्लत के कारण लोग रोज बाजार से बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं। कई घरों में खाना बनाने, बर्तन धोने और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। सुबह और शाम लोग बाल्टी और डिब्बे लेकर पानी आने का इंतजार करते हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी निराशा ही हाथ लगती है। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी बिना स्नान किए घर से निकलने को मजबूर हैं, जबकि महिलाएं घरेलू जरूरतों के लिए बाजार से पानी खरीदकर ला रही हैं।
Trending Videos
राम नगर विस्तार निवासी नीलम सेठी ने बताया कि उन्होंने कई बार दिल्ली जल बोर्ड के जेई हेमंत गौतम, पंकज और स्थानीय विधायक जितेंद्र महाजन से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं अशोक नगर जन सेवा आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मुकेश टांक का कहना है कि शिव शक्ति गली और डी-ब्लॉक गली नंबर-1 में दो सप्ताह से पानी की भारी समस्या बनी हुई है। पानी की लाइन की जांच के लिए गड्ढे खोदे गए, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। कई दिनों से पानी के टैंकर भी नहीं पहुंचे हैं।
लोगों ने कहा...
राम नगर विस्तार के गली नंबर-5 और मेरे घर में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिसकी वजह से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
-रामबीर सिंह।
पानी के इंतजार में थक गया हूं। घर का काम भी नहीं हो रहा है और कब तक इंतजार करना पड़ेगा। लोग परेशान हो रहे हैं।
- रामपाल।
इलाके में गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं। पानी आ नहीं रहा है। हम लोग परेशान हो गए हैं। न तो जेई सुन रहा है और न ही विधायक।
-श्याम सिंह