{"_id":"6a1796c6fd056b3ae80c3bb7","slug":"indian-railways-shri-mata-vaishno-devi-katra-new-delhi-train-will-run-on-a-changed-route-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन बदले रूट से चलेगी, यहां जानिए क्या रहेगी राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railways: श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन बदले रूट से चलेगी, यहां जानिए क्या रहेगी राह
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 May 2026 06:45 AM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली मंडल में शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।
demo
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल के शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर पावर और ट्रैफिक ब्लॉक के कारण पहले रद्द की गई ट्रेनों को अब बदले हुए मार्ग से चलाने का निर्णय लिया है। इनमें श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन अप और डाउन ट्रेन है।
Trending Videos
दिल्ली मंडल में शाहबाद मारकंडा और मोहरी स्टेशनों पर जरूरी मेंटेनेंस कार्य के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। पहले इन तारीखों पर ट्रेनों को रद्द करने की सूचना दी गई थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने अब इन्हें परिवर्तित रूट पर चलाने का फैसला किया है। इनमें नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली ट्रेन (संख्या 04081) है। 29 मई, 1 जून और 3 जून 2026 को चलने वाली यह ट्रेन अब रद्द नहीं होगी। इस ट्रेन का रूट परिवर्तित किया है। अब यह ट्रेन नई दिल्ली से गाजियाबाद-सहारनपुर जंक्शन-अंबाला कैंट जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली-हावड़ा के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें
गर्मी में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और हावड़ा के बीच दो जोड़ी आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 28 मई को एक ट्रेन दिल्ली से शाम 18:15 बजे रवाना होगी। वहीं, दूसरी ट्रेन दिल्ली से 30 मई को शाम 18:15 बजे रवाना होगी।