{"_id":"69c28d4775510750d70fef3d","slug":"female-laborer-died-in-road-accident-in-punjabi-bagh-at-delhi-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी बाग हादसा: सड़क निर्माण के बीच महिला मजदूर को कार ने रौंदा, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी बाग हादसा: सड़क निर्माण के बीच महिला मजदूर को कार ने रौंदा, आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली के पंजाबी बाग में सड़क निर्माण के दौरान कार की टक्कर से महिला मजदूर की मौत हो गई। आरोपी चालक, जो पुलिसकर्मी है, गिरफ्तार कर लिया गया है।
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : adobestock
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। वशिष्ठ कुमार गुल्ला मार्ग और नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास एक मारुति ब्रेज़ा कार ने केंद्रीय वर्ज के पास सफाई कर रही महिला मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मवती (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद उन्हें तत्काल आचार्य भिक्षु अस्पताल, मोती नगर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पंजाबी बाग में एफआईआर संख्या 132/26 धारा 281/106 बीएनएस के तहत दर्ज कर ली है।
आरोपी चालक एसआई लकी, जो थाना रंजीत नगर में तैनात हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्घटना में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Trending Videos