सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Police statement regarding the death of Nigerian citizen in Delhi

राजौरी गार्डन में संदिग्ध की मौत: ऑपरेशन कवच में पकड़ा गया नाइजीरियाई नागरिक, अस्पताल में मृत घोषित

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 30 Mar 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

राजौरी गार्डन में ऑपरेशन कवच के दौरान पुलिस ने गलत दिशा में स्कूटी चला रहे नाइजीरियाई नागरिक को पकड़ा। पकड़ने के बाद तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Police statement regarding the death of Nigerian citizen in Delhi
Delhi police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में पुलिस की गश्त के दौरान पकड़े गए एक संदिग्ध नाइजीरियाई नागरिक की मौत हो गई। ऑपरेशन 'कवच' के तहत कार्रवाई के दौरान पकड़े गए व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने संबंधित सभी एजेंसियों को दे दी गई है।

Trending Videos


थाना राजौरी गार्डन के एसएचओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 मार्च 2026 की शाम स्पेशल स्टाफ की टीम व्यस्त इलाकों और मुख्य सड़कों पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति काले रंग की टीवीएस स्कूटी पर राजौरी गार्डन मेट्रो स्टेशन की ओर गलत दिशा से आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, व्यक्ति ने रुकने के बजाय अपनी स्कूटी से पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद वह स्कूटी वहीं छोड़कर पैदल भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति को टैगोर गार्डन स्थित स्पेशल स्टाफ कार्यालय लाया गया। वहां उसने सहयोग नहीं किया और अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। इसके बाद पुलिस टीम उसे तुरंत ख्याला स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे 'ब्रॉट डेड' घोषित कर दिया।  मृतक की पहचान क्रिश्चियन एज़े प्रॉमिस के रूप में हुई है, जो नाइजीरिया का निवासी बताया गया है। शव को एम्स, नई दिल्ली के मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, विदेश मंत्रालय, नाइजीरिया उच्चायोग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को पीएचक्यू के दिशा-निर्देशों के तहत दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed