सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five Minors in Ghaziabad Spied for ISI NIA Reveals Cameras Installed at Multiple Locations Including Railway S

गाजियाबाद में पांच नाबालिगों ने ISI के लिए की जासूसी: NIA का खुलासा, रेलवे स्टेशन समेत कई जगहों पर लगाए कैमरे

अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 May 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी जासूसी नेटवर्क मामले में पांच नाबालिगों के खिलाफ सोमवार को जांच रिपोर्ट दाखिल कर दी। एजेंसी के अनुसार इन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी की।

Five Minors in Ghaziabad Spied for ISI NIA Reveals Cameras Installed at Multiple Locations Including Railway S
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी जासूसी नेटवर्क मामले में पांच नाबालिगों के खिलाफ सोमवार को जांच रिपोर्ट दाखिल कर दी। एजेंसी के अनुसार इन्होंने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी की। अन्य आरोपियों के साथ मिलकर संवेदनशील ठिकानों की तस्वीरें, वीडियो और जीपीएस लोकेशन पाकिस्तान आधारित आतंकियों तक पहुंचाने में मदद की।

Trending Videos


जांच एजेंसी ने कहा कि ये सभी देश की सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने की साजिश में शामिल थे। मामला मार्च में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कौशांबी थाने में दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि संवेदनशील रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण स्थानों पर सोलर पावर से चलने वाले कैमरे लगाए गए थे। इन कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान स्थित संदिग्ध आतंकियों को उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस से जांच अपने हाथ में लेने के बाद एनआईए ने जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 21 गिरफ्तार
एनआईए के मुताबिक, नाबालिगों ने गैरकानूनी तरीके से प्रतिबंधित और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रवेश किया। जासूसी कैमरे लगाए और फोटो-वीडियो को जियो-टैगिंग के साथ भेजने में सक्रिय भूमिका निभाई।  यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध आतंकियों को भारतीय सिम कार्ड हासिल कराने और इस्तेमाल कराने में मदद की। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि  जासूसी मामले में अब तक कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पांच नाबालिगों के खिलाफ विस्तृत जांच रिपोर्ट गाजियाबाद के किशोर न्याय बोर्ड में दाखिल की गई है, जबकि अन्य आरोपियों और संदिग्धों के खिलाफ जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed