सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Transporters Strike from May 21 to 23 Markets to be Impacted in Delhi

Delhi: 21 से 23 मई तक ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, बाजारों पर पड़ेगा असर, डिलीवरी सेवाएं भी हो सकती हैं प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 19 May 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
सार

राजधानी में 21 से 23 मई तक ट्रांसपोर्टर हड़ताल करेंगे। इस कारण दिल्ली की मंडियों, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में सामान की आवाजाही धीमी पड़ सकती है।

Transporters Strike from May 21 to 23 Markets to be Impacted in Delhi
बाजारों पर पड़ेगा हड़ताल का असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में 21 से 23 मई तक ट्रांसपोर्टर हड़ताल करेंगे। इस कारण दिल्ली की मंडियों, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में सामान की आवाजाही धीमी पड़ सकती है।  ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े संगठनों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत और परिवहन क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार सरकार के सामने मांगें रखी गईं, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला। इसी कारण आंदोलन का फैसला लिया गया है।


 
किराना, सब्जी और फल बाजार पर पड़ेगा असर : 
दिल्ली की आजादपुर मंडी, गाजीपुर मंडी और ओखला सब्जी मंडी जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों में रोजाना बड़ी मात्रा में फल, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान ट्रकों के जरिए पहुंचता है। हड़ताल के दौरान मालवाहक वाहनों की संख्या कम होने पर सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
व्यापारियों का कहना है कि अगर ट्रकों की आवाजाही रुकी तो खुदरा बाजारों में सामान देर से पहुंचेगा। इसका असर कीमतों पर भी दिखाई दे सकता है। गर्मी के मौसम में फल और हरी सब्जियों की मांग अधिक रहती है, ऐसे में सप्लाई प्रभावित होने पर लोगों को महंगे दाम चुकाने पड़ सकते हैं। कई दुकानदारों ने पहले से अतिरिक्त स्टॉक रखने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Trending Videos

 
ऑनलाइन डिलीवरी सेवाएं भी हो सकती हैं प्रभावित
हड़ताल का असर ई कॉमर्स और ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं पर भी पड़ सकता है। दिल्ली में रोजाना हजारों पार्सल और घरेलू सामान ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के जरिए अलग-अलग गोदामों तक पहुंचते हैं। अगर मालवाहक वाहन कम चले तो डिलीवरी में देरी हो सकती है। कई कंपनियां वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की तैयारी में जुटी हैं ताकि ग्राहकों को कम से कम परेशानी हो। थोक और खुदरा बाजारों में कारोबार करने वाले व्यापारियों ने हड़ताल को लेकर चिंता जताई है। सदर बाजार, चांदनी चौक, गांधी नगर और करोल बाग जैसे बड़े बाजारों में रोजाना बड़ी मात्रा में माल ट्रकों से पहुंचता है।

यूनियनों की मुख्य मांगें
ऑल इंडिया मोटर्स एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर ने बताया कि ट्रांसपोर्ट यूनियनों की मुख्य मांगों में दिल्ली आने वाले सभी मालवाहक वाहनों पर बढ़ाया गया पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क (ईसीसी) वापस लेना, बीएस-6 वाहनों को ईसीसी से पूरी तरह मुक्त करना, जरूरी सामान लेकर आने वाले वाहनों को छूट देना व 1 नवंबर 2026 से बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध को वापस लेना शामिल है। ट्रांसपोर्ट यूनियनों के मुताबिक, ईसीसी में बढ़ोतरी, बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों के दिल्ली प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध, बीएस-6 वाहनों पर भी ईसीसी लागू करना व टोल प्लाजा से जुड़ी व्यवस्थाएं ट्रांसपोर्ट कारोबार पर आर्थिक बोझ डाल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed