{"_id":"6a13738f46edce56e80f8fa5","slug":"nurses-go-on-strike-starting-today-in-protest-against-outsourcing-in-delhi-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आउटसोर्सिंग के विरोध में आज से नर्सों की की हड़ताल, मांग पूरी होने तक रोजाना 9 से 11 तक नहीं करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आउटसोर्सिंग के विरोध में आज से नर्सों की की हड़ताल, मांग पूरी होने तक रोजाना 9 से 11 तक नहीं करेंगे काम
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 25 May 2026 05:41 AM IST
विज्ञापन
सार
अखिल भारतीय सरकारी नर्स फेडरेशन (एआईजीएनएफ) ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और सुचेता कृपलानी अस्पताल (एसएसके) में नर्सिंग कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के विरोध में सोमवार से हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है।
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अखिल भारतीय सरकारी नर्स फेडरेशन (एआईजीएनएफ) ने लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और सुचेता कृपलानी अस्पताल (एसएसके) में नर्सिंग कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग के विरोध में सोमवार से हड़ताल पर रहने का ऐलान किया है।
Trending Videos
इस दौरान सभी केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल की जाएगी। फेडरेशन ने इसकी चेतावनी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र भेजकर दिया है। फेडरेशन ने कहा है कि 2016 से केंद्र सरकार के अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारियों की आउटसोर्सिंग को लेकर लगातार विरोध होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे में संगठन का आरोप है कि पहले आश्वासन दिया गया था कि आउटसोर्सिंग नहीं होगी, लेकिन अब फिर से इसे शुरू करने की तैयारी की जा रही है। नर्सिंग फेडरेशन ने मांग की है कि सरकार तुरंत इस प्रक्रिया को रोके और इस मुद्दे पर जल्द बैठक करे। संगठन ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक रोजाना इसी समय दो घंटे तक नर्स कोई काम नहीं करेंगे। ऐसे में फेडरेशन का दावा है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यह आंदोलन आगे बढ़ाएंगे।