{"_id":"6a1374e56f6b08d9e703a3e4","slug":"cm-promises-msp-and-solar-farming-to-farmers-farmer-representatives-raise-several-issues-in-delhi-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: किसानों से सीएम ने एमएसपी और सोलर खेती का किया वादा, किसान प्रतिनिधियों ने रखीं कई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: किसानों से सीएम ने एमएसपी और सोलर खेती का किया वादा, किसान प्रतिनिधियों ने रखीं कई समस्याएं
Mon, 25 May 2026 05:40 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 25 May 2026 05:40 AM IST
सार
किसानों की समस्याओं और खेती से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किसानों ने एमएसपी पर गेहूं खरीद फिर शुरू करने और खेतों में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे फैसलों की सराहना की।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : X/@gupta_rekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों की समस्याओं और खेती से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में किसानों ने एमएसपी पर गेहूं खरीद फिर शुरू करने और खेतों में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे फैसलों की सराहना की। देरी से योजना लागू होने के कारण इस बार ज्यादातर किसान एमएसपी का लाभ नहीं ले पाए, लेकिन अगली फसल का लाभ इनको मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जनसेवा सदन में किसानों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर खेती, गांवों और किसान हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में किसानों ने अपनी समस्याएं, खेती में आ रही दिक्कतें और जरूरी मांगें सामने रखीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान हित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
किसानों की आय बढ़ने में मिलेगी मदद :
किसान प्रतिनिधियों ने दिल्ली सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद दोबारा शुरू करने के फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही खेतों में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल को भी किसानों ने सकारात्मक कदम बताया। किसानों का कहना था कि इससे खेती की लागत कम करने और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के बताए रास्ते पर सरकार : रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार किसान कल्याण, कृषि को मजबूत बनाने और गांवों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के हितों से जुड़े फैसलों को प्राथमिकता दी जाएगी।