सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   police surrounded area by putting barricades After Eid in Uttam Nagar

उत्तम नगर में ईद के बाद भी सख्ती: पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर इलाके को घेरा, प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 22 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार

ईद के बाद भी पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में सुरक्षा कड़ी बनी हुई है। चौराहों पर पुलिस तैनात है, बैरिकेडिंग कर निगरानी बढ़ाई गई है। बाजारों में कम भीड़ दिख रही है। पुलिस के अनुसार, सतर्कता शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए जारी है।
 

police surrounded area by putting barricades After Eid in Uttam Nagar
ईद के बाद भी पुलिसकर्मी और सुरक्षा अधिकारी तैनात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईद के त्योहार बीत जाने के बावजूद पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में सुरक्षा कड़ी बनी हुई है। ऐसे में रविवार को इलाके के लगभग सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी और सुरक्षा अधिकारी तैनात दिखे। 

Trending Videos


इलाके में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही है। यही नहीं, उत्तम नगर थाने के बाहर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर इलाके को घेरा हुआ है। प्रवेश और निकास द्वार के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं, जहां से आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा, हस्तसाल कॉलोनी के बाजारों का माहौल भी सामान्य दिनों जैसा नहीं है। कई दुकानें आधी खुली हैं और कुछ पूरी तरह बंद हैं। गलियों और बाजारों में आम दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की सख्ती अभी भी जारी है, जिसके कारण लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह का कहना है कि इलाके में सतर्कता बढ़ाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुरक्षा की यह व्यवस्था इलाके में शांति बनाए रखने और लोगों को सुरक्षित महसूस कराने के उद्देश्य से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed