{"_id":"69c349a5b76ecccd7e096956","slug":"two-passengers-killed-after-sleeper-bus-overturns-near-karol-bagh-delhi-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बस पलटने से दो यात्रियों की गई जान, कई घायल अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित बस पलटने से दो यात्रियों की गई जान, कई घायल अस्पताल में भर्ती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार
राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। झंडेवालान मंदिर के पास देर रात एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 23 यात्री घायल हुए, दो यात्रियों की मौत हो गई है।
Delhi Bus Accident
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 23 यात्री घायल हुए, दो घायलों की मौत हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के समय इस बस में 30 यात्री सवार थे।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना करोल बाग के हनुमान मंदिर चौक के पास हुई। देर रात दमकल विभाग को बस पलटने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर रवाना हो गईं। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास एक स्लीपर बस पलट गई। होदसे में 23 लोगों घायल हुए, इनमें से दो लोगों की जान चल गई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में सुबह 1.10 बजे एक कॉल मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया। घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि बस जयपुर से दिल्ली पहुंची थी।
पुलिस के मुताबिक, 23 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से 12 को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। 10 घायलों को गंगा राम अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
मृतकों में से एक की पहचान शहबाज आलम (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम धामपुर जिला बिजनौर (यूपी) के निवासी थे। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष बताई जा रही है। उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं।