सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Special Session of the Delhi Legislative Assembly begins today proceedings to commence at 11 AM with tight sec

Delhi: आज दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र, सुबह 11 बजे शुरू होगी कार्यवाही, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 Apr 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

Special Session of the Delhi Legislative Assembly begins today proceedings to commence at 11 AM with tight sec
दिल्ली विधानसभा - फोटो : DELHI ASSEMBLY
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ होगी। इसके बाद सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यसूची के मुताबिक, सत्र की शुरुआत निधन संबंधी उल्लेख से होगी। इसके बाद सदस्य नियम-280 के तहत विशेष मुद्दे उठा सकेंगे।  मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वर्ष 2024-25 के वित्त लेखे और विनियोग लेखे सदन के पटल पर रखेंगी। साथ ही, वह महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन पर सरकारी संकल्प भी पेश करेंगी। 

Trending Videos


विधानसभा सत्र से पहले सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक निवास जाकर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। उनसे दिल्ली के विकास कार्यों, भीषण गर्मी से बचने की कार्य योजना, जलभराव से निपटने की तैयारियों पर बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभी की कड़ी सुरक्षा तैयारी : 
सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में संभावित खतरों, निगरानी, ट्रैफिक, मेडिकल और आपातकालीन व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। सुरक्षा के तहत इस बार विधानसभा परिसर में प्रवेश सिर्फ गेट नंबर-1 से ही होगा। ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन के लिए भी विशेष प्लान तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed