फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three Indian cobra hatchlings born at the zoo after a long time.

Delhi News: चिड़ियाघर में लंबे समय बाद तीन भारतीय कोबरा के बच्चों का हुआ जन्म

Sun, 12 Jul 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Three Indian cobra hatchlings born at the zoo after a long time.
नई दिल्ली। चिड़ियाघर में लंबे समय बाद तीन भारतीय कोबरा के बच्चों का जन्म हुआ है। चिड़ियाघर प्रशासन ने इसे वन्यजीव संरक्षण और वैज्ञानिक पशु प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। जानकारी के अनुसार, तीनों कोबरा बच्चे 29-30 जून को सफल इनक्यूबेशन प्रक्रिया के बाद अंडों से बाहर आए।
विज्ञापन

फिलहाल ये सभी बच्चे स्वस्थ और सक्रिय हैं। इनकी देखभाल चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा और पशु देखभाल टीम द्वारा की जा रही है। कोबरा बच्चों को उनकी प्रजाति के अनुसार सुरक्षित वातावरण में रखा गया है, जहां तापमान और नमी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि उनके विकास और स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सके। चिड़ियाघर के इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत दो इंटर्न भी सरीसृपों के व्यवहार, जैविक प्रक्रियाओं और इनक्यूबेशन से जुड़े अध्ययन पर काम कर रहे हैं। चिड़ियाघर प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के प्रयासों का उद्देश्य सरीसृपों के बारे में वैज्ञानिक जानकारी बढ़ाना और लोगों में इन अहम जीवों के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed