{"_id":"6a745abe30b7d1c87107f1ad","slug":"youth-died-of-electrocution-in-delhi-shastri-park-area-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: शास्त्री पार्क इलाके में करंट लगने से युवक की मौत, डिवाइडर पार कर विद्युत पैनल पर चढ़ने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: शास्त्री पार्क इलाके में करंट लगने से युवक की मौत, डिवाइडर पार कर विद्युत पैनल पर चढ़ने की आशंका
Thu, 06 Aug 2026 03:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 06 Aug 2026 03:28 PM IST
सार
दिल्ली के शास्त्री पार्क में देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात युवक की करंट लगने से मौत हो गई। आशंका है कि वह डिवाइडर पार कर विद्युत पैनल पर चढ़ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौत (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। देहरादून एक्सप्रेसवे पर पिलर नंबर 52 के पास करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक करंट लगने से मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक डिवाइडर पर अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक करीब छह फीट ऊंची डिवाइडर रेलिंग पार कर गया था। आशंका है कि रेलिंग पार करने के बाद वह पिलर नंबर 52 के पास लगे विद्युत पैनल पर चढ़ गया और वहां मौजूद हाई-वोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आने से उसे करंट लग गया।
घायल युवक को तत्काल जग प्रवेश चंद्र अस्पताल (जेपीसी अस्पताल) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।