AICTE Calendar 2026: एआईसीटीई ने जारी किया संशोधित अकादमिक कैलेंडर, कब से शुरू होंगी कक्षाएं? जानें नई तारीखें
AICTE: एआईसीटीई ने 2026-27 सत्र के लिए संशोधित अकादमिक कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत प्रथम वर्ष की कक्षाएं 17 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी हैं, जबकि खाली सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 तय की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एआईसीटीई के 13 अगस्त को जारी सर्कुलर के मुताबिक, तकनीकी कोर्स के प्रथम वर्ष की कक्षाएं 17 अगस्त 2026 से शुरू हो गई हैं। वहीं, खाली सीटों पर एडमिशन और दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री के लिए 14 सितंबर 2026 अंतिम तारीख है।
नोट करें संशोधित तिथियां
| इवेंट | अंतिम/प्रारंभिक तारीख |
|---|---|
| पूरी फीस वापस लेकर तकनीकी कोर्स की सीट रद्द करने की अंतिम तारीख | 31 जुलाई 2026 |
| तकनीकी कोर्स के प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू | 17 अगस्त 2026 |
| खाली सीटों पर एडमिशन की अंतिम तारीख | 14 सितंबर 2026 |
| नए छात्रों के लिए दूसरे वर्ष में लेटरल एंट्री की अंतिम तारीख | 14 सितंबर 2026 |
पीजीडीएम और पीजीसीएम संस्थान भी शामिल
AICTE का संशोधित अकादमिक कैलेंडर केवल तकनीकी डिग्री कोर्स के लिए नहीं है। इसमें पीजीडीएम और पीजीसीएम जैसे मैनेजमेंट कोर्स चलाने वाले संस्थान भी शामिल हैं। ऐसे संस्थानों में 2026-27 सत्र में एडमिशन लेने वाले छात्रों पर भी यह शेड्यूल लागू होगा।
एआईसीटीई भारत में तकनीकी शिक्षा की योजना और विकास के लिए जिम्मेदार प्रमुख संस्था है। यह तकनीकी और मैनेजमेंट संस्थानों के लिए जरूरी नियम और मानक तय करती है। देशभर में AICTE से मान्यता प्राप्त कई संस्थान इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और अन्य कोर्स संचालित करते हैं।
कमेंट
कमेंट X