Free Online Coaching: युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की तैयारी, शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की बैठक
Education Minister: प्रधानमंत्री की पहल के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की तैयारी है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बैठक कर योजना की प्रगति और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Free Online Coaching: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की प्रधानमंत्री की पहल के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई।
सोशल मीडिया पोस्ट में प्रल्हाद जोशी ने बताया कि इस ऑनलाइन कोचिंग का उद्देश्य देशभर के छात्रों को बेहतर पढ़ाई की सामग्री, विशेषज्ञों की मदद और परीक्षा की तैयारी के लिए सही रणनीति उपलब्ध कराना है। इससे छात्रों के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय स्तर का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा।
Held a meeting with senior officials of Department of Higher Education to review the implementation of Hon’ble PM Shri @narendramodi ji’s initiative to provide free online coaching to youth preparing for competitive examinations. Focused on building a robust national platform… pic.twitter.com/OY3s7RABAD
विज्ञापन विज्ञापन— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) August 19, 2026
कोचिंग का आर्थिक बोझ होगा कम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के परिवारों पर पड़ने वाले कोचिंग के खर्च को कम करने के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की घोषणा की थी। स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में उन्होंने कहा कि कोचिंग कक्षाओं का खर्च गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भारी पड़ता है। मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग से परिवारों के हजारों करोड़ रुपये बच सकते हैं और बच्चों को घर के पास रहकर तैयारी करने का मौका मिलेगा।
डिजिटल संसाधनों और शिक्षकों की मदद से बनेगा नेटवर्क
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के पास डिजिटल सुविधाएं, बेहतर शिक्षक और प्रतिभाशाली लोग मौजूद हैं। इन सभी संसाधनों को एक साथ जोड़कर युवाओं को अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X