DRDO Fellowship: तकनीकी ज्ञान रखने वाले छात्रों के लिए डीआरडीओ में मौका, 15 सितंबर से वॉक-इन इंटरव्यू शुरू
DRDO Fellowship Program: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्र के छात्रों के लिए फेलोशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 सितंबर से आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DRDO Fellowship: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (डीजीआरई), चंडीगढ़ ने जूनियर रिसर्च फेलो (जेआरएफ) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके तहत कंप्यूटर साइंस एवं आईटी, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, जियो-इन्फॉर्मेटिक्स/रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस और एटमॉस्फेरिक साइंस/मौसम विज्ञान/एन्वॉयरन्मेंटल इंजीनियरिंग आदि के विषय को शामिल किया गया है।
कौन हैं आवेदन के पात्र?
कंप्यूटर साइंस के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी से एमई/एमटेक या नेट/गेट के साथ प्रथम श्रेणी में बीई/बीटेक होना चाहिए। स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग पद के लिए एमई/एमटेक या स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन के साथ सिविल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक और नेट/गेट जरूरी है। जियो-इन्फॉर्मेटिक्स, रिमोट सेंसिंग एवं जीएईएस आदि के पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री या निर्धारित विषयों में प्रथम श्रेणी की पोस्ट-ग्रेजुएट साइंस डिग्री के साथ नेट/गेट मांगा गया है। वहीं एटमॉस्फेरिक साइंस, मौसम विज्ञान और एन्वॉयरन्मेंटल इंजीनियरिंग के
पदों के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री या विज्ञान विषय में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री और नेट/गेट योग्यता आवश्यक है।
तकनीकी दक्षता है जरूरी
इस फेलोशिप प्रोग्राम में संबंधित क्षेत्र का व्यावहारिक ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है। कंप्यूटर विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, बिग डाटा, इमेज प्रोसेसिंग और प्रोग्रामिंग का ज्ञान, वर्चुअल रियलिटी में यूनिटी का अनुभव, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में ऑटोकैड, स्टैड प्रो/ईटीएबी और एएनएसवाईएस/एबीक्यूएस, जियो-इन्फॉर्मेटिक्स में रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, एआई/एमएल और एसएआर डाटा प्रोसेसिंग तथा मौसम विज्ञान में संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल और सांख्यिकीय विश्लेषण का ज्ञान वांछनीय है।
आयु-सीमा और स्टाइपेंड
जेआरएफ के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष है। एससी/एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष और ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की आयु-सीमा में छूट मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 37,000 रुपये मासिक मानदेय के साथ नियमानुसार एचआरए दिया जाएगा।
इंटरव्यू की तिथि
कंप्यूटर साइंस और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों का वॉक-इन-इंटरव्यू 15 सितंबर, 2026, जबकि जियो-इन्फॉर्मेटिक्स और एटमॉस्फेरिक साइंस से जुड़े क्षेत्रों के लिए इंटरव्यू 16 सितंबर, 2026 को होगा। आवेदन फॉर्म डीआरडीओ की वेबसाइट drdo.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। इंटरव्यू के समय बायोडाटा, शैक्षणिक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां, मूल प्रमाणपत्र, जाति व अनुभव प्रमाणपत्र, प्रकाशन और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।
- जेआरएफ की प्रारंभिक अवधि दो वर्ष होगी।
- उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग/पीजी डिग्री व आवश्यकतानुसार नेट/गेट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह स्टाइपेंड के साथ नियमानुसार एचआरए दिया जाएगा।
- सरकारी या सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत उम्मीदवारों को एनओसी भी प्रस्तुत करना होगा।
कमेंट
कमेंट X