{"_id":"6a854edad6f03536810119df","slug":"neet-ug-2026-counselling-round-1-provisional-seat-allotment-result-to-be-released-today-2026-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2026 Counselling: आज जारी होगा पहले चरण का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, यहां मिलेगा पीडीएफ लिंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG 2026 Counselling: आज जारी होगा पहले चरण का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट, यहां मिलेगा पीडीएफ लिंक
Wed, 19 Aug 2026 12:06 PM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:06 PM IST
सार
NEET UG 2026 Counselling: नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के पहले चरण का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट आज जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे पर चेक कर सकेंगे। यहां आपको रिजल्ट और पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक मिलेगा।
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2026
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आज, 19 अगस्त 2026 को NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले चरण के प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा करेगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होते ही पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक भी यहां उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
नीट यूजी काउंसलिंग की तारीखें
| काउंसलिंग प्रक्रिया | संशोधित तारीख |
|---|---|
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख | 15 अगस्त 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तारीख | 15 अगस्त 2026, शाम 5 बजे |
| च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग | 6 से 17 अगस्त 2026 |
| च्वाइस लॉकिंग शुरू | 17 अगस्त 2026, सुबह 10 बजे |
| च्वाइस फिलिंग की अंतिम तारीख | 17 अगस्त 2026, शाम 6 बजे |
| राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 19 अगस्त 2026 |
18 अगस्त तक पूरी हुई च्वाइस लॉकिंग प्रक्रिया
NEET UG 2026 काउंसलिंग के पहले चरण में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 18 अगस्त 2026 तक कॉलेज और कोर्स की अपनी पसंद भरकर उसे लॉक करना था। जिन उम्मीदवारों ने तय समय सीमा के भीतर च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी की है, उन्हीं के आधार पर पहले चरण का सीट आवंटन किया जाएगा।
सीट अलॉटमेंट के बाद अगला चरण क्या?
पहले चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आवंटित सीट की जानकारी ध्यान से जांचनी होगी। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें निर्धारित समय के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग या एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
कैसे देख सकेंगे सीट अलॉटमेंट रिजल्ट?
- सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर UG Medical Counselling सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब NEET UG Counselling 2026 Round 1 Seat Allotment Result के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें।
- स्क्रीन पर आपका सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
- रिजल्ट चेक करने के बाद पीडीएफ डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
कमेंट
कमेंट X