सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BSEB Releases Bihar Board 12th Answer Key 2026, Objection Window Open

BSEB 12th Answer Key: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तरकुंजी हुई जारी, जानें आपके कितने ऑब्जेक्टिव सवाल हुए सही

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 28 Feb 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार

BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2026 : बिहार बोर्ड ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2026 की वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति हो, तो निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

BSEB Releases Bihar Board 12th Answer Key 2026, Objection Window Open
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटर वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की आधिकारिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह आंसर की कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सभी सैद्धांतिक विषयों के लिए प्रकाशित की गई है। विषय-विशेषज्ञों की टीम द्वारा तैयार की गई उत्तर कुंजी को समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, ताकि परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकें और किसी प्रकार की त्रुटि होने पर निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करा सकें।

Trending Videos

6 मार्च तक करें आपत्ति दर्ज

इस परीक्षा में कुल अंकों के 50% प्रश्न ऑब्जेक्टिव पूछे गए थे और सभी परीक्षार्थियों ने OMR शीट पर उत्तर दिए थे। छात्रों के उत्तरों की सही जांच के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई आंसर की समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यदि किसी छात्र या अन्य व्यक्ति को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वे 6 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति केवल समिति की वेबसाइट पर ही स्वीकार की जाएगी। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जानें जरूरी बातें

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के लिए एक ही मास्टर पीडीएफ जारी करता है, जिसमें सेट A से J तक सभी 10 सेट के 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के सही उत्तर क्रमवार दिए जाते हैं। छात्रों को अपनी OMR शीट पर दिए गए प्रश्नपत्र सेट को देखकर उसी सेट के अनुसार उत्तरों का मिलान करना होता है। बोर्ड द्वारा जारी आंसर की में सभी सही विकल्प (A, B, C, D) एक ही तालिका में उपलब्ध रहते हैं।


किसी भी स्ट्रीम के किसी भी विषय की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों को किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है। वे आधिकारिक वेबसाइट पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन आपत्ति कर सकते हैं। यदि किसी प्रश्न में त्रुटि होती है या सभी विकल्प गलत पाए जाते हैं, तो बोर्ड उस प्रश्न को गलत घोषित कर संबंधित प्रश्न के लिए सभी परीक्षार्थियों को बोनस अंक प्रदान करता है।

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “Inter Annual Exam 2026 Answer Key Objection” लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण (जैसे रोल कोड, रोल नंबर आदि) दर्ज करें।
  • जिस विषय और प्रश्न पर आपत्ति है, उसे चुनें और सही उत्तर का प्रमाण या तर्क लिखें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन की कॉपी या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed