सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   KVS NVS Result 2026 Out: Tier 1 Scorecard Released, Direct Link to Check Now

KVS NVS Result 2026 OUT: केवीएस-एनवीएस टियर-1 रिजल्ट जारी, इस लिंक से ऐसे करें चेक; टियर-2 की तारीख भी घोषित

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 28 Feb 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

KVS-NVS Result 2026: केवीएस-एनवीएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग भर्ती टियर-1 परीक्षा का परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार दिए गए लिंक से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही टियर-2 परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है।

KVS NVS Result 2026 Out: Tier 1 Scorecard Released, Direct Link to Check Now
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

KVS NVS Teaching-Non Teaching Result 2026: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा आयोजित टियर-1 परीक्षा का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट, स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। साथ ही टियर-2 परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

Trending Videos

आगे की चयन प्रक्रिया

पीआरटी, पीजीटी, टीजीटी तथा नॉन-टीचिंग (MTS को छोड़कर) पदों के लिए टियर-1 परीक्षा कॉमन थी और यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की थी। अब आगे की प्रक्रिया में टियर-2 परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो कुल 100 अंकों की होगी। इसके बाद 100 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची तैयार करने में टियर-2 के अंकों का 85% वेटेज और इंटरव्यू का 15% वेटेज माना जाएगा।

टियर-2 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव (60 अंक/60 प्रश्न) और डिस्क्रिप्टिव (40 अंक/10 प्रश्न) भाग शामिल होंगे। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों में 1/4 नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। टियर-2 के बाद श्रेणीवार (Category-wise) लगभग 3 से 5 गुणा अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा।

केवीएस की रिक्तियां (KVS Vacancies)

पोस्ट नाम रिक्तियां
सहायक आयुक्त 08
प्रधानाचार्य 134
वाइस प्रिंसिपल 58
पीजीटी 1465
टीजीटी 2794
पीआरटी 3365
लाइब्रेरियन 147
गैर-शिक्षण पद 1144
कुल 9126


एनवीएस की रिक्तियां (NVS Vacancies)

पोस्ट नाम रिक्तियां
प्रधानाचार्य 93
सहायक आयुक्त 09
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) 1513
PGT - आधुनिक भारतीय भाषा 18
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) 2978
TGT - तीसरी भाषा 443
गैर-शिक्षण पद 787
कुल 5841

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Employment सेक्शन में जाएं।
  • वहां Result/Misc/Answer Keys टैब पर क्लिक करें।
  • 28 फरवरी 2026 से संबंधित लिंक में से स्कोर देखने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • “Link to view score of Tier I examination and status of shortlisting for Tier II examination under Advt No. 01/2025” पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड/प्रिंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed