Israel-Iran War: जंग के बीच पश्चिम एशिया में CBSE की परीक्षा रद्द; आगे की परीक्षाओं पर निर्णय तीन मार्च को
CBSE Exam Postpones In Middle East: सीबीएसई ने बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब व यूएई में 2 मार्च 2026 की कक्षा 10-12 परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने कहा है कि 3 मार्च को बैठक में स्थिति की समीक्षा की जाएगी और फिर आगे की तिथियां तय होंगी।
विस्तार
CBSE Exam Postpones: सीबीएसई ने मध्य पूर्व क्षेत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए नई तिथियां तय की हैं। 2 मार्च 2026 को निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। वर्तमान स्थिति को देखते हुए बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में सीबीएसई संबद्ध स्कूलों की परीक्षाएं टाली गई हैं। बोर्ड ने 3 मार्च को बैठक कर 5 मार्च से आगे की परीक्षाओं पर फैसला लेने का ऐलान किया है।
नई तिथियों की जानकारी
संशोधित तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी, छात्र अपने स्कूलों से अपडेट ले सकते हैं। यह निर्णय मध्य पूर्व के तनावपूर्ण हालात के कारण लिया गया है।
छात्रों के लिए सलाह
छात्र चिंता न करें और नियमित पढ़ाई जारी रखें। बोर्ड सभी आधिकारिक घोषणाएं स्कूलों के माध्यम से करेगा।
Important Update on
— CBSE HQ (@cbseindia29) March 1, 2026
CBSE Class X and Class XII Exams in the Middle East Regions pic.twitter.com/6rVteajQFV
फर्जी नोटिस पर दिया स्पष्टीकरण
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस भी वायरल हो रहा है। इस कथित सर्कुलर में दावा किया गया है कि कुछ देशों में असामान्य वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण पैदा हुई बाधाओं तथा छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
बोर्ड ने दिया स्पष्टीकरण, नोटिस को किया खारिज
हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय की ओर से ट्वीट कर इस वायरल सर्कुलर को गलत बताया गया। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों से सतर्क रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
कमेंट
कमेंट X