सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Debunks Fake Circular on Exam Cancellation, Class 10 and 12 Boards Continue as Scheduled

CBSE: रद्द नहीं हुईं परीक्षाएं, तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगी; सीबीएसई बोर्ड ने खारिज किया फर्जी नोटिस

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 11:52 AM IST
विज्ञापन
सार

CBSE Exam Cancellation Fake Circular: सीबीएसई के नाम से सोशल मीडिया पर परीक्षा रद्द होने का फर्जी सर्कुलर वायरल हो रहा है। बोर्ड ने इसे पूरी तरह गलत बताया है। 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से तय कार्यक्रम के अनुसार जारी हैं। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
 

CBSE Debunks Fake Circular on Exam Cancellation, Class 10 and 12 Boards Continue as Scheduled
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं रद्द होने का दावा करने वाला फर्जी नोटिस वायरल - फोटो : X(@cbseindia29)
विज्ञापन

विस्तार

CBSE Fake News Alert: सीबीएसई कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। सोशल मीडिया पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नाम से एक झूठा सर्कुलर तेजी से साझा किया जा रहा है। इस कथित सर्कुलर में दावा किया गया है कि कुछ देशों में असामान्य वैश्विक हालात और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण पैदा हुई बाधाओं तथा छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि यह जानकारी पूरी तरह भ्रामक और फर्जी है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय की ओर से ट्वीट कर इस वायरल सर्कुलर को गलत बताया गया। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसी अफवाहों से सतर्क रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।

CBSE 10th 12th Exam 2026: बोर्ड परीक्षाएं जारी

सीबीएसई की कक्षा 10 और कक्षा 12 की वार्षिक परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी हैं। इस साल कक्षा 10 की परीक्षा के लिए कुल 25,08,319 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं।

इसी तरह कक्षा 12 के लिए 18,59,551 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाएं निर्धारित तिथि और समय के अनुसार संचालित की जा रही हैं।
 

अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

सीबीएसई पहले ही एक आधिकारिक नोटिस जारी कर स्पष्ट कर चुका है कि अगर कोई व्यक्ति या समूह परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने या गलत सूचना फैलाने का दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए आईटी एक्ट और अन्य लागू कानूनों के तहत साइबर सेल द्वारा निगरानी भी की जा रही है। बोर्ड ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे छात्रों को केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणित माध्यमों से जारी सूचना पर ही विश्वास करने के लिए प्रेरित करें।

ऐसे में छात्रों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर या सोशल मीडिया पर वायरल संदेशों पर भरोसा न करें। सीबीएसई की परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed