सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   ICAI CA Final January 2026 Result Out at icai.nic.in; Check Scorecard and Passing Rules

ICAI CA Final Result OUT: सीए फाइनल जनवरी सत्र के नतीजे जारी, ऐसे देखें स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sun, 01 Mar 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

ICAI CA January 2026 Result: आईसीएआई ने जनवरी 2026 सत्र की सीए फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। संस्थान ने नतीजों के साथ-साथ मेरिट सूची भी जारी की है। संबंधित अभ्यर्थी नीचे बताए तरीके से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 

ICAI CA Final January 2026 Result Out at icai.nic.in; Check Scorecard and Passing Rules
ICAI CA January 2026 Result - फोटो : icai.nic.in
विज्ञापन

विस्तार

ICAI CA January 2026 Result OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल जनवरी 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस सत्र में परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाकर देख सकते हैं।

Trending Videos


परिणाम ऑनलाइन जारी किया गया है और अभ्यर्थियों को अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?

आईसीएआई द्वारा जारी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक और उत्तीर्ण/अनुत्तीर्ण स्थिति दर्ज होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने अंक ध्यान से जांच लें और भविष्य के लिए परिणाम की प्रति सुरक्षित रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा तिथियां और पासिंग मानदंड

सीए फाइनल की ग्रुप-1 परीक्षा 5, 7 और 9 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं ग्रुप-2 की परीक्षाएं 11, 12 और 16 जनवरी को संपन्न हुई थीं।

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रत्येक ग्रुप में कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करना आवश्यक है। इन दोनों शर्तों को पूरा करने पर ही उम्मीदवार को सफल माना जाएगा।

आगे क्या?

जो उम्मीदवार सीए फाइनल परीक्षा में सफल घोषित हुए हैं, वे अब आईसीएआई की सदस्यता के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। सदस्यता मिलने के बाद वे आधिकारिक रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं।

वहीं जो अभ्यर्थी इस बार सफलता हासिल नहीं कर पाए, वे आगामी परीक्षा सत्र की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आईसीएआई जल्द ही अगली परीक्षा चक्र से संबंधित जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ऐसे करें रिजल्ट डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर “CA Final Result January 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • “Check Result” पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे पीडीएफ के रूप में डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed