MHT CET 2026: एमएचटी सीईटी एलएलबी, बीएड-एमएड कोर्सेज के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ी; इस दिन कर करें आवेदन
एमएचटी सीईटी 2026 के तहत बीपीईडी, एलएलबी (3 वर्ष) और बीएड-एमएड कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 3 मार्च 2026 कर दी गई है। एमएच नर्सिंग सीईटी और डीपीएन/पीएचएन सीईटी की डेडलाइन 16 मार्च तक बढ़ी है। यह अंतिम विस्तार है, अब और समय नहीं मिलेगा।
विस्तार
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने एमएचटी सीईटी 2026 के तहत कुछ कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd), बैचलर ऑफ लॉ (LLB - 3 वर्ष) और बीएड-एमएड तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए उम्मीदवार 3 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं। यह विस्तार शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए लागू होगा।
अभ्यर्थियों के अनुरोध पर लिया गया फैसला
आधिकारिक घोषणा के अनुसार, कई उम्मीदवारों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल ने आवेदन की तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह नोटिस 10 फरवरी को जारी पहले के नोटिफिकेशन का ही विस्तार है।
हालांकि, सीईटी सेल ने साफ कर दिया है कि अब आवेदन की अंतिम तिथि में कोई और बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।
किन कोर्सों के लिए बढ़ी तारीख
निम्नलिखित कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई है:
- बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (BPEd)
- बैचलर ऑफ लॉ (LLB - 3 वर्ष)
- बीएड-एमएड (तीन वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स)
परीक्षा पैटर्न की जानकारी
सीईटी सेल ने इन कोर्सों के लिए परीक्षा की संरचना भी साझा की है।
BPEd CET 2026
इस परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा:
- ऑनलाइन परीक्षा - यह कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा, जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर आयोजित होगी।
- फील्ड असेसमेंट - यह ऑफलाइन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) होगा, जिसमें उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
LLB (3 वर्ष) और BEd–MEd
इन दोनों कोर्सों की परीक्षाएं एक ही चरण में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।
संभावित परीक्षा तिथियां
- BPEd और LLB (3 वर्ष): 4 अप्रैल 2026 (CBT)
- BEd-MEd: परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की गई है
अन्य कोर्सों के लिए भी बढ़ी तारीख
सीईटी सेल ने कुछ अन्य कोर्सों के लिए भी आवेदन की समय-सीमा बढ़ाई है:
- MH Nursing CET 2026: अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई
- MH DPN/PHN CET 2026: अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 तक बढ़ाई गई
इन कोर्सों की संभावित परीक्षा तिथियां 6 और 7 मई 2026 बताई गई हैं।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सूचना पुस्तिका ध्यान से पढ़ें और परीक्षा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। यह अंतिम मौका है, इसलिए सभी आवेदक संशोधित समय-सीमा के भीतर ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
कमेंट
कमेंट X