सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   Career Plus ›   True Motivation Lies Within: Stay Focused Even When Your Mind Wanders

Inner Strength: काम के बीच ध्यान भटके? यही है सफलता की राह का हिस्सा, प्रेरणा भीतर ही है

रॉबिन अब्राहम, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: Shahin Praveen Updated Wed, 25 Mar 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Harvard Business Review: काम के दौरान अगर आपका ध्यान भटक भी जाए, तो घबराने या निराश होने की जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य प्रक्रिया है और इससे आपकी मेहनत या क्षमता पर कोई असर नहीं पड़ता। अहम यह है कि आप फिर से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें और आगे बढ़ते रहें।

True Motivation Lies Within: Stay Focused Even When Your Mind Wanders
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार

Self-improvement: जब आप किसी काम में अटक जाते हैं, तो इसे असफलता नहीं, बल्कि एक संकेत मानें कि अभी कुछ नया सीखना बाकी है। ऐसे में नकारात्मक सोचने के बजाय, थोड़ी जिज्ञासा दिखाएं। 'इसे कैसे किया जा सकता है', इस सोच से आपका दिमाग खुलता है और नए रास्ते भी दिखने लगते हैं। अगर ध्यान बीच में भटक जाए, तो खुद को दोष देने की जरूरत नहीं है। यह हर किसी के साथ होता है। बस, थोड़ा ब्रेक लेकर दोबारा शुरू करें। जब आप खुद के साथ सख्त होने के बजाय समझदारी और धैर्य से काम लेते हैं, तो धीरे-धीरे आप ज्यादा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने लगते हैं।

Trending Videos

उद्देश्य से पुनः जुड़ें

अपने रोजमर्रा के काम को सिर्फ एक जिम्मेदारी की तरह न देखकर यह समझना कि वह आपके व्यक्तिगत मूल्यों और संगठन के बड़े लक्ष्य से कैसे जुड़ा है। जब आप अपने कार्यों को इस दृष्टिकोण से देखते हैं, तो आपको यह महसूस होता है कि आपका हर छोटा प्रयास भी किसी बड़े परिणाम में योगदान दे रहा है। इससे काम के प्रति स्पष्टता बढ़ती है, प्रेरणा मजबूत होती है और आप अपने काम के वास्तविक प्रभाव को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं, जिससे कार्य अधिक अर्थपूर्ण और संतोषजनक लगने लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे कदम उठाएं

किसी बड़ी और जटिल परियोजना को एक साथ करने के बजाय उसे छोटे, स्पष्ट और आसानी से पूरे होने वाले चरणों में बांटें। इससे काम कम बोझिल लगता है और आप हर चरण को पूरा करते हुए लगातार प्रगति महसूस करते हैं। हर छोटी सफलता आपको आगे बढ़ने करते हैं। हर छोटी सफलता आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है और आपका आत्मविश्वास बढ़ाती है, जिससे काम में निरंतर गति बनी रहती है। धीरे-धीरे ये छोटे कदम मिलकर आपको उस बड़ी परियोजना में महारत हासिल करने में मदद करते हैं और पूरे काम को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बना देते हैं।

उपलब्धियों का रिकॉर्ड रखें

अपनी उपलब्धियों का रिकॉर्ड रखना और सहकर्मियों की सराहना को बढ़ावा देना, एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्य वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब आप अपनी छोटी-बड़ी सफलताओं को 'हैप्पी फोल्डर' या साप्ताहिक लॉग में दर्ज करते हैं, तो समय के साथ आपकी प्रगति स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है और अपने प्रयासों की अहमियत समझ में आती है। साथ ही, जब आप दूसरों के काम की सराहना करते हैं या उनकी सराहना प्राप्त करते हैं, तो आपसी सम्मान और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

प्राथमिकताएं तय करें

हर काम को तुरंत करने की जरूरत नहीं होती। पहले यह समझें कि कौन-सा काम सच में जरूरी है और कौन-सा बाद में भी किया जा सकता है। जब आप कामों को उनकी अहमियत के अनुसार चुनकर करते हैं, तो सब कुछ ज्यादा आसान और व्यवस्थित लगने लगता है। इससे बेवजह का तनाव भी कम होता है और आप सही समय पर सही काम पर ध्यान दे पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed