फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CAT 2026 Registration Begins at iimcat.ac.in, Apply by September 15, Check Eligibility, Fees and Exam Date

CAT 2026: कैट परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, 15 सितंबर तक करें आवेदन, कितनी लगेगी फीस और कौन भर सकता है फॉर्म?

Mon, 03 Aug 2026 12:15 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 03 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

CAT 2026 Registration: आईआईएम इंदौर ने कैट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 3 अगस्त से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर शाम 5 बजे तक iimcat.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। आवेदन से पहले पात्रता, शुल्क, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा शहर की जानकारी जरूर देख लें।
 

विज्ञापन
CAT 2026 Registration Begins at iimcat.ac.in, Apply by September 15, Check Eligibility, Fees and Exam Date
CAT 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

CAT 2026 Registration: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) इंदौर ने कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 3 अगस्त से शुरू कर दी है। एमबीए और अन्य प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर 15 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैट का एग्जाम कब होगा?

इस वर्ष कैट परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर 2026 को देशभर के लगभग 170 परीक्षा शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक कर सकेंगे आवेदन?

आईआईएम इंदौर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 15 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना जरूरी है।
  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और एनसी-ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए।
  • एससी, एसटी और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।


अंतिम वर्ष के छात्र या ऐसे उम्मीदवार जिनका परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें प्रवेश के समय संबंधित संस्थानों की पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

पांच परीक्षा शहर चुनने होंगे

आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को पांच पसंदीदा परीक्षा शहर चुनने होंगे। उपलब्धता के आधार पर इनमें से किसी एक शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। यदि चयनित शहरों में सीट उपलब्ध नहीं होगी, तो निकटतम शहर में केंद्र दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड की तारीख

परीक्षा 29 नवंबर 2026 को तीन सत्रों में आयोजित होगी। एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे। वहीं, परीक्षा परिणाम जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। CAT 2026 का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा।

आवेदन के समय किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार अपने पास ये दस्तावेज और जानकारी तैयार रखें-

  • सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
  • पिछले छह महीने के भीतर की पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड)
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
  • कक्षा 10 से लेकर स्नातक तक की शैक्षणिक जानकारी
  • आरक्षण और PwBD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • कार्य अनुभव का विवरण (यदि हो)

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / EWS / NC-OBC ₹2,700
SC / ST / PwBD ₹1,350

आवेदन शुल्क केवल एक बार देना होगा, चाहे उम्मीदवार कितने भी IIM कार्यक्रमों का चयन करे। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल रहेगा।
 

ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • New Candidate Registration पर क्लिक करें।
  • नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
  • प्राप्त OTP सत्यापित कर लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म खोलें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • यदि लागू हो तो कार्य अनुभव का विवरण दर्ज करें।
  • पसंद के IIM कार्यक्रम चुनें।
  • पांच परीक्षा शहरों का चयन करें।
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed