CLAT 2027 Registration: यूजी और पीजी कोर्स के लिए आज 10 बजे से करें आवेदन, 31 अक्तूबर है अंतिम तिथि
CLAT 2027 Registration: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2027 के लिए यूजी और पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्तूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT 2027 Registration: राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) के संघ की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 31 अक्तूबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
क्लैट 2027 परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। वहीं, एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब दो सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है, जिन्हें उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
CLAT 2027 Exam Pattern: जानें परीक्षा पैटर्न
इस साल CLAT 2027 के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को पहले की तरह ही परीक्षा देनी होगी।
CLAT 2027 परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे। ये प्रश्न अंग्रेजी भाषा, करंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीक जैसे पांच प्रमुख विषयों से पूछे जाएंगे।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
CLAT 2027 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 4,000 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
CLAT के जरिए मिलता है NLU में प्रवेश
CLAT देश की प्रमुख कानून प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। इसके माध्यम से 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) में संचालित 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी (LLB) और 1 वर्षीय एलएलएम (LLM) पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में इन कार्यक्रमों में दाखिला CLAT 2027 के स्कोर के आधार पर होगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
- UG (स्नातक) कोर्स: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की हो या 2027 में 12वीं की परीक्षा देने वाला हो। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य संबंधित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45% अंक होने चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 40% अंक आवश्यक हैं।
- PG (स्नातकोत्तर) कोर्स: उम्मीदवार के पास एलएलबी (LLB) डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस आदि श्रेणियों के लिए 50% अंक और एससी/एसटी वर्ग के लिए 45% अंक आवश्यक हैं। अंतिम वर्ष के LLB छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते प्रवेश के समय वे आवश्यक योग्यता पूरी कर लें।