CBSE: 'कॉपियां धुंधली हैं, पेमेंट सफल नहीं हो रहा, पोर्टल ठीक से काम नहीं कर रहा', एक्स पर छात्र कर रहे शिकायत
CBSE Class 12 Answer Sheet Row: सीबीएसई कक्षा 12 की स्कैन उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर हर दिन एक नया विवाद सामने आ रहा है। सोशल मीडिया पर छात्र अब पोर्टल पर पेमेंट फेल, वेबसाइट हैंग और धुंधली स्कैन कॉपियों की शिकायत कर रहे हैं। नई शिकायतों पर अभी तक सीबीएसई की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Class 12 Answer Sheet Row: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बुधवार देर रात कहा कि कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल सुचारु रूप से काम कर रहा है और छात्र सफलतापूर्वक आवेदन जमा कर रहे हैं। बोर्ड के अनुसार 20 मई को शाम 7:30 बजे तक पोर्टल खुलने के केवल तीन घंटे के भीतर 1,27,146 आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए गए, जिनके जरिए 3,87,399 स्कैन उत्तर पुस्तिकाओं की मांग की गई।
सीबीएसई ने छात्रों से आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जारी रखने की अपील भी की। हालांकि बोर्ड के इस बयान के तुरंत बाद कई छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स ने पोर्टल की तकनीकी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।
छात्रों ने पेमेंट फेल और पोर्टल हैंग होने की शिकायत की
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुद को छात्र बताने वाले कई यूजर्स का कहना है कि आवेदन शुल्क बैंक खाते से कट जाने के बावजूद पोर्टल पर 'पेमेंट असफल' दिखाया जा रहा है। कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि वेबसाइट बहुत धीमी चल रही थी और 'Preview & Confirmation' स्टेज से आगे नहीं बढ़ रही थी।
The link is not progressing beyond "Preview & Confirmation". Unable to make payment for selection since morning. Have got tired of trying. What kind of IT infra CBSE is working with ?.......Absolutely pathetic.
— Pradeep Bagry (@bagry_p71) May 21, 2026
एक यूजर ने लिखा कि उसने 300 रुपये चार बार जमा किए, लेकिन हर बार आवेदन अस्वीकार हो गया। लेकिन 3 रुपये का भुगतान स्वीकार हो गया। छात्र का दावा है कि उसके 1,200 रुपये अब तक वापस नहीं मिले हैं। वहीं एक अन्य छात्र आदित्य शर्मा ने कहा कि भुगतान किए हुए 17 घंटे से ज्यादा समय हो गया, लेकिन पोर्टल अब भी पेमेंट सफल नहीं दिखा रहा।
What is happening in paid 300rs 4 times but got rejected and I paid 3rs it got accepted??.... wth is this cbse ... I have still not received my 1200rs ... Why are u playing with all students mind and health .. pic.twitter.com/G5Db6W5lLL
— Pacifist gaming (@PacifistG94077) May 21, 2026
धुंधली स्कैन कॉपियों को लेकर भी सवाल
तकनीकी समस्याओं के अलावा कई छात्रों ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने कथित रूप से धुंधली स्कैन कॉपियों के स्क्रीनशॉट साझा किए और पूछा कि यदि कॉपियां स्पष्ट नहीं थीं तो मूल्यांकन कैसे किया गया।
कुछ छात्रों ने दावा किया कि वे अपनी ही लिखावट को स्कैन कॉपी में ठीक से नहीं पढ़ पा रहे हैं। छात्रों और अभिभावकों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की मांग की है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ओएसएम प्रणाली हटाने, मैनुअल रीचेकिंग कराने और प्रभावित छात्रों को ग्रेस मार्क्स देने की भी मांग की।
what's this? students can't even understand their writing. how teachers are supposed to understand and give marks @cbseindia29 @TheAnuragTyagi @ANI #graceuscbse pic.twitter.com/Gxr4cS2gwa
— Raj (@frr_raj) May 21, 2026
@cbseindia29 we are providing you the proofs too, you are very responsible right? Then answer this now. How the hell you checked these copies? You still have the audacity to defend your so called Flawless OSM? Site is still not working properly and now we even have the proofs.… pic.twitter.com/KRMiCsRxGO
— shin (@Sh1nei_1106) May 21, 2026
सीबीएसई ने अभी नहीं दिया अलग जवाब
हालांकि, सीबीएसई की ओर से अब तक धुंधली उत्तर पुस्तिकाओं या ओएसएम मूल्यांकन प्रणाली से जुड़े आरोपों पर कोई अलग आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है। बोर्ड द्वारा जारी अंतिम नोटिस में कहा गया कि पोर्टल सामान्य रूप से काम कर रहा है और आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार किए जा रहे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।