सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   DU Revised UG Exam Schedule 2026 Released, Delhi University to Conduct Exams on Sundays

DU Exam Date Sheet Revised: डीयू में अब रविवार को भी होंगी परीक्षाएं, विश्वविद्यालय ने डेटशीट में किया बदलाव

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 09 May 2026 11:06 AM IST
विज्ञापन
सार

DU: दिल्ली विश्वविद्यालय ने यूजी परीक्षा की नई डेटशीट जारी की है। अब कुछ परीक्षाएं रविवार को भी होंगी। डीयू ने छठे और आठवें सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं जल्दी खत्म करने के लिए शेड्यूल में बदलाव किया है।
 

DU Revised UG Exam Schedule 2026 Released, Delhi University to Conduct Exams on Sundays
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार

DU UG Exam Date Sheet: दिल्ली विश्वविद्यालय ने अंडरग्रेजुएट परीक्षाओं का संशोधित फाइनल शेड्यूल जारी कर दिया है। नई डेटशीट के अनुसार कुछ परीक्षाएं अब रविवार को भी आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कार्यक्रम को लेकर छात्रों की ओर से लगातार भ्रम और शिकायतें सामने आने के बाद विश्वविद्यालय ने यह बदलाव किया है।

सीनियर छात्रों को जल्दी परीक्षा खत्म कराने पर फोकस

दिल्ली यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक गुरप्रीत सिंह टूटेजा ने बताया कि संशोधित शेड्यूल का मुख्य उद्देश्य छठे और आठवें सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं जल्दी समाप्त कराना है। उन्होंने कहा कि कई छात्रों को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं, इंटरव्यू और नौकरी के अवसरों में शामिल होना पड़ता है, इसलिए परीक्षा तिथियों में बदलाव जरूरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार होंगे आठवें सेमेस्टर के एग्जाम

एनईपी 2020 के तहत शुरू किए गए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के बाद यह पहला मौका है जब विश्वविद्यालय आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करेगा। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में केवल छह सेमेस्टर तक की पढ़ाई होती थी।

विज्ञापन

16 मई से शुरू होंगी परीक्षाएं

विश्वविद्यालय के अनुसार पहले परीक्षा कार्यक्रम 16 मई से शुरू होकर 19 जून तक चलने वाला था। अब संशोधित शेड्यूल में छठे और आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 मई से अगले 14 दिनों तक एक दिन छोड़कर आयोजित की जाएंगी। इसी वजह से कुछ परीक्षाएं रविवार को भी होंगी।

इसके बाद दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं अगले 14 दिनों तक चलेंगी। विश्वविद्यालय ने बताया कि सभी सम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 जून तक पूरी कर ली जाएंगी।

बैकलॉग छात्रों को भी मिलेगा फायदा

विश्वविद्यालय अधिकारियों के मुताबिक नया शेड्यूल उन छात्रों को ध्यान में रखकर भी तैयार किया गया है, जिनके छठे या आठवें सेमेस्टर में बैकलॉग पेपर हैं। इससे वे अपनी बाकी परीक्षाओं को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेंगे।

केवल एनईपी छात्रों के लिए लागू बदलाव

परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि डेटशीट में बदलाव केवल एनईपी 2020 के तहत पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए किया गया है। सीबीसीएस और एलओसीएफ सिस्टम के तहत परीक्षा देने वाले छात्रों की डेटशीट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed