{"_id":"6785e24757dae40e0b0d666b","slug":"exam-tips-for-jee-main-exam-follow-these-easy-tips-without-delay-revise-like-this-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exam Tips: जेईई मेन परीक्षा में सिर्फ आठ दिन बाकी; बिना देर किए अपनाएं ये आसान टिप्स,ऐसे करें रिवीजन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Exam Tips: जेईई मेन परीक्षा में सिर्फ आठ दिन बाकी; बिना देर किए अपनाएं ये आसान टिप्स,ऐसे करें रिवीजन
डॉ. योगेश त्रिपाठी, एग्जाम एक्सपर्ट
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 14 Jan 2025 09:35 AM IST
सार
Exam Tips for JEE Main: आईआईटी-जेईई की परीक्षा आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का एक जरिया है। यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती हैः मेन और एडवांस्ड। इस साल जेईई मेन परीक्षा का आयोजन आगामी 22 से 30 जनवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 6
JEE Mains 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
JEE Main Exam Tips: गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान से बारहवीं करने वाले अधिकतर छात्र आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी करते हैं। देश में नाममात्र के आईआईटी कॉलेज हैं और हर छात्र इसी में दाखिला लेने का ख्वाब देखता है। अगर आप भी ऐसा ही सपना देख रहे हैं, तो इसके लिए आपको जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ेगी। आईआईटी-जेईई की परीक्षा आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने का एक जरिया है।
यह परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती हैः मेन और एडवांस्ड। इस साल जेईई मेन परीक्षा का आयोजन आगामी 22 से 30 जनवरी तक किया जाएगा। बीई/बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा के पेपर में शामिल होना होता है। परीक्षा में केवल आठ दिन ही बचे हैं, ऐसे में पढ़ी हुई चीजों पर मजबूत पकड़ बनाएं। इसके लिए आप कुछ तकनीकों का सहारा ले सकते हैं।
2 of 6
JEE Main Exam Tips
- फोटो : freepik
पेरेटो सिद्धांत
इसे 80/20 नियम भी कहते हैं। यह कहता है कि 80% परिणाम 20% कारणों से आते हैं। ऐसे में अपने 80 प्रतिशत प्रयास को उन 20 प्रतिशत टॉपिक्स पर केंद्रित करें, जिनसे परीक्षा में प्रश्न पूछे जाने की संभावनाएं सबसे ज्यादा हैं।
कॉन्सेप्ट-लिकिंग तकनीक
अंतिम दिनों में, तथ्यों को रटने के बजाय, विभिन्न विषयों में अवधारणाओं को आपस में जोड़कर पढ़ने और समझने की कोशिश करें। भौतिकी में कार्य-ऊर्जा प्रमेय की अवधारणा को रसायन विज्ञान में संभावित ऊर्जा (बॉन्ड एनर्जी) की अवधारणा से जोड़ें। इसी तरह, गणित में व्युत्पन्नों के अनुप्रयोग को भौतिकी में परिवर्तन की दर की अवधारणाओं (वेग व त्वरण आदि) से जोड़कर पढ़ें। इससे आपको समझ ती मजबूत होगी ही, जटिल समस्याओं को हल करने में भी मदद मिलेगी।
3 of 6
JEE Mains 2025
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेमोरी पैलेस तकनीक
मेमोरी पैलेस तकनीक इस परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी है। यह भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के फॉर्मूलों, तथ्यों और समीकरणों आदि को याद रखने में कारगर है। इसमें आप मुख्य अवधारणाओं, सूत्रों और तथ्यों का आपके घर, पसंदीदा किसी स्थान या वस्तु से जोड़कर याद रख सकते हैं। इससे संबंधित तथ्यों को रिकॉल करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
JEE Main Exam Tips
- फोटो : freepik
टीच-इट विधि
अवधारणाओं को बोल-बोल कर मित्र, परिवार के सदस्य या आईने के सामने खड़े होकर खुद को ही समझाएं। इससे कॉन्सेप्ट ती स्पष्ट होंगे ही, साथ ही आप कमजोर क्षेत्रों की पहचान भी कर पाएंगे। इसके अलावा, भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के सभी महत्वपूर्ण सूत्रों के लिए 'फॉर्मूला शीट' बनाएं। इसे अध्ययन कक्ष में लगाएं और रोजाना पड़ें।
विज्ञापन
5 of 6
JEE Main Exam Tips
- फोटो : freepik
ब्लर्टिंग तकनीक
ब्लटिंग तकनीक में किसी विषय का अध्ययन करने के बाद, अपने नोट्स बंद कर दें और उसके बारे में जो कुछ भी आपको याद है उसे लिख लें। फिर, छूटे तथ्यों की पहचान करने के लिए वास्तविक नोट्स से इसकी तुलना करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X