IIMCAA 2026: 10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का एलान, सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार
IIMCAA Awards 2026: आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के 14वें कनेक्शन्स मीट में इमका अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा की गई। मीडिया, पब्लिक सर्विस और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एलुमनी को सम्मानित किया गया। विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IIMCAA Awards 2026: आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक आयोजन 14वां कनेक्शन्स मीट की शुरुआत शनिवार रात दिल्ली में हुई। इस अवसर पर 10वें इमका (IIMCAA) अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं की घोषणा की गई। समारोह में मीडिया, जनसंपर्क, प्रसारण और सामाजिक सेवा से जुड़े अनेक पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया।
जूरी अवॉर्ड्स की घोषणा
जूरी श्रेणी में सौम्या पिल्लई को 'जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर' चुना गया। लक्ष्मी देवी ऐरे को 'एग्रीकल्चर रिपोर्टर ऑफ द ईयर', सफीना वानी को 'रिपोर्टर ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग)' और मेधा यादव को 'रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्ट)' सम्मान मिला।
मोहम्मद असद को 'प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्ट)' का पुरस्कार दिया गया। भारतीय भाषाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सौरव कुमार बोरा को 'इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर (पब्लिशिंग)' तथा अल्पेश अरविंद करकरे को 'इंडियन लैंग्वेज रिपोर्टर ऑफ द ईयर (ब्रॉडकास्ट)' चुना गया।
डिजिटल वीडियो श्रेणी में तंजील आसिफ को 'इंडिपेंडेंट रिपोर्टर ऑफ द ईयर' सम्मान मिला। हसलीन कौर को 'एड पर्सन ऑफ द ईयर' और पंचानन मिश्रा को 'पीआर पर्सन ऑफ द ईयर' अवॉर्ड से नवाजा गया।
जूरी स्पेशल मेंशन के तहत गरिमा सिंह, नंथा किशोर और गार्गी सतपथी को विशेष सम्मान दिया गया। सभी विजेताओं को 10 हजार रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
कमेटी अवॉर्ड्स की श्रेणियां
कमेटी अवॉर्ड्स में चंदन राय और अभिनव पांडेय को 'एलुमनी ऑफ द ईयर' घोषित किया गया। मिलन वोहरा, लिपिका सूद, प्रदीप कुमार मल्लिक, संगीता ठाकुर और मिताली मोहंती घोष को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' प्रदान किया गया।
'पब्लिक सर्विस' श्रेणी में सुरेश कुमार वशिष्ठ (आईएएस), वीरेंद्र मिश्रा (आईपीएस), कपिल शर्मा, कुमार अभिषेक, प्रेरणा प्रसाद और अंकिता साहू को सम्मानित किया गया।
'कनेक्टिंग एलुमनी ऑफ द ईयर' का पुरस्कार आनंद कुमार दत्ता और माधव शर्मा को मिला। 'कनेक्टिंग चैप्टर ऑफ द ईयर' के रूप में महाराष्ट्र और बिहार को चुना गया, जबकि 'कनेक्टिंग ग्रुप ऑफ द ईयर' का सम्मान आईआईएमसी विचारकों की 'समोसा पार्टी' को दिया गया।
इमका पिलर अवॉर्ड रमेश मुनियप्पा, मनोज कुमार, प्रसाद सान्याल, अरविंद कुमार और एडजरिला डेलिडिया फनाई (मरणोपरांत) को प्रदान किया गया।
गोल्डन और सिल्वर जुबली सम्मान
समारोह के दौरान आईआईएमसी से 50 वर्ष पूर्व उत्तीर्ण एमसी जोशी को गोल्डन जुबली सम्मान दिया गया। इसके साथ ही 25 वर्ष पहले पास हुए 74 एलुमनी को सिल्वर जुबली सम्मान से नवाजा गया।
इमका अध्यक्ष सुशील सिंह (आईएएस), महासचिव अतुल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कल्याण रंजन, सिमरत गुलाटी, प्रसाद सान्याल और स्मारिका संपादक संतोष उरांव ने कार्यक्रम के दौरान स्मारिका का विमोचन किया।
गणमान्य हस्तियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व महानिदेशक केजी सुरेश, सेवानिवृत्त नौकरशाह अमरेंद्र खटुआ, अमिताभ वर्मा, राजेश मलिक सहित कई वरिष्ठ पत्रकार और देश-विदेश से आए एलुमनी उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि आगामी दो-तीन महीनों में देश और विदेश के विभिन्न शहरों में चैप्टर स्तर पर भी कनेक्शन्स मीट आयोजित किए जाएंगे, ताकि एलुमनी नेटवर्क को और मजबूत बनाया जा सके।