सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   JKBOSE 10th Annual Exam 2025 Datesheet out at jkbose.nic.in; Starts from 3 Nov, 15% relaxation in syllabus

JKBOSE 10th Exams: तीन नवंबर से 10वीं की परीक्षाएं, सिलेबस में 15% छूट; जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी की डेटशीट

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 04 Oct 2025 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार

JKBOSE 10th Exams 2025: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने अक्तूबर-नवंबर के लिए 10वीं की वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी डेटशीट के मुताबिक, सूबे में 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 3 नवंबर से शुरू होंगी।
 

JKBOSE 10th Annual Exam 2025 Datesheet out at jkbose.nic.in; Starts from 3 Nov, 15% relaxation in syllabus
JKBOSE 10th Board Exams 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

JKBOSE 10th Oct-Nov Exams 2025: जम्मू और कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं की वार्षिक नियमित (अक्तूबर-नवंबर) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। संबंधित छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.nic.in. पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 3 नवंबर से शुरू होंगी 27 नवंबर, 2025 को समाप्त होंगी। साथ ही बोर्ड ने परीक्षा सिलेबस में 15% की राहत देने की घोषणा की है।

Trending Videos

JKBOSE 10th Date Sheet 2025: यहां देखें कब कौन सी परीक्षा

जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत 3 नवंबर को गणित विषय की परीक्षा के साथ होगी। उसके बाद सोशल साइंस, साइंस, अंग्रेजी, उर्दू/हिंदी, कंप्यूटर साइंस, वोकेशनल सब्जेक्ट, होम साइंस, म्यूजिक और आर्ट्स विषय की परीक्षा होगी। पूरी डेट शीट यहां देखें:

 
परीक्षा की तारीख (Date) विषय (Subject)
3 नवंबर 2025 गणित (Maths)
7 नवंबर 2025 सामाजिक विज्ञान (Social Science)
11 नवंबर 2025 विज्ञान (Science)
14 नवंबर 2025 अंग्रेजी (English)
17 नवंबर 2025 उर्दू और अंग्रेजी (Urdu and English)
19 नवंबर 2025 कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science)
21 नवंबर 2025 व्यावसायिक विषय (Vocational Subjects)
23 नवंबर 2025 गृह विज्ञान (Home Science)
24 नवंबर 2025 अतिरिक्त विषय (Additional Subjects)
25 नवंबर 2025 संगीत (Music)
27 नवंबर 2025 पेंटिंग, कला और चित्रकला (Painting, Art, and Drawing)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेबस में 15% की राहत

बोर्ड ने बताया कि इस साल हीटवेव, भारी बारिश और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण शैक्षणिक सत्र में देरी हुई। इसके मद्देनजर छात्र जो कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं में परीक्षा देंगे, उन्हें सिलेबस का केवल 85% पूरा करना होगा, जिसे पूर्ण 100% अंक के बराबर माना जाएगा।

हालांकि, प्रश्न पत्र पूरे निर्धारित सिलेबस से तैयार किए जाएंगे, लेकिन छात्रों को किसी भी प्रश्न पत्र से 85% अंक प्राप्त करने होंगे, जिसमें आंतरिक विकल्प (Internal Choice) की सुविधा भी होगी।

  • प्रत्येक MCQ (Multiple Choice Question) को व्यक्तिगत रूप से अंकित किया जाएगा।
  • भाषा विषयों में Grammar भाग के लिए भी यही पैटर्न लागू होगा।

इस प्रकार, छात्र कम दबाव में परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं और बोर्ड ने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक छात्र-केंद्रित बनाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed