KSEAB: कर्नाटक बोर्ड ने जारी किया 10वीं की तैयारी परीक्षाओं का कार्यक्रम; नोट करें पूरी डेटशीट
KSEAB: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड ने 10वीं की तैयारी परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रीपेरेटरी एग्जाम-1 का आयोजन 5 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। पूरा टाइम टेबल नीचे दिया गया है।
विस्तार
KSEAB SSLC Preparatory Exam 2026: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक एसएसएलसी 2026 (कक्षा 10वीं) की तैयारी परीक्षा (Preparatory Exam) का टाइम टेबल जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह टाइम टेबल आज आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जो छात्र कर्नाटक एसएसएलसी बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हैं, वे तैयारी परीक्षा का शेड्यूल kseab.karnataka.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
बोर्ड के अनुसार, SSLC Preparatory Exam-1 का आयोजन 5 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक किया जाएगा, जबकि Preparatory Exam-2 27 जनवरी से 2 फरवरी 2026 के बीच आयोजित होगी। दोनों परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में कराई जाएंगी।
इसके अलावा, बोर्ड की ओर से Preparatory Exam-3 का आयोजन भी किया जाएगा, जो 18 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। सभी तैयारी परीक्षाओं का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।
क्यों कराई जाती हैं एसएसएलसी तैयारी परीक्षाएं
केएसईएबी की ओर से आयोजित ये तैयारी परीक्षाएं छात्रों को बोर्ड परीक्षा के माहौल से परिचित कराने के उद्देश्य से कराई जाती हैं। इसके जरिए छात्र सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और समय प्रबंधन को समझ पाते हैं और अपनी तैयारी का सही आकलन कर सकते हैं।
Karnataka SSLC Preparatory Exam-1 Time Table 2026
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
| 5 जनवरी 2026 | प्रथम भाषा: कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मराठी, तमिल, उर्दू, अंग्रेजी, अंग्रेजी (NCERT), संस्कृत |
| 6 जनवरी 2026 | गणित |
| 7 जनवरी 2026 | द्वितीय भाषा: अंग्रेजी, कन्नड़ |
| 8 जनवरी 2026 | तृतीय भाषा: हिंदी, हिंदी (NCERT), कन्नड़, अंग्रेजी, अरबी, फारसी, उर्दू, संस्कृत, कोंकणी, तुलु |
| 9 जनवरी 2026 | विज्ञान |
| 10 जनवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान |
Karnataka SSLC Preparatory Exam-2 Time Table 2026
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक (परीक्षा अवधि: 3 घंटे 15 मिनट)
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
| 27 जनवरी 2026 | प्रथम भाषा: कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मराठी, तमिल, उर्दू, अंग्रेजी, अंग्रेजी (NCERT), संस्कृत |
| 28 जनवरी 2026 | गणित |
| 29 जनवरी 2026 | द्वितीय भाषा: अंग्रेजी, कन्नड़ |
| 30 जनवरी 2026 | तृतीय भाषा: हिंदी, हिंदी (NCERT), कन्नड़, अंग्रेजी, अरबी, फारसी, उर्दू, संस्कृत, कोंकणी, तुलु |
| 31 जनवरी 2026 | विज्ञान |
| 2 फरवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान |
Karnataka SSLC Preparatory Exam-3 Time Table 2026
समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
| 23 फरवरी 2026 | प्रथम भाषा: कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, मराठी, तमिल, उर्दू, अंग्रेजी, अंग्रेजी (NCERT), संस्कृत |
| 24 फरवरी 2026 | गणित |
| 25 फरवरी 2026 | द्वितीय भाषा: अंग्रेजी, कन्नड़ |
| 26 फरवरी 2026 | तृतीय भाषा: हिंदी, हिंदी (NCERT), कन्नड़, अंग्रेजी, अरबी, फारसी, उर्दू, संस्कृत, कोंकणी, तुलु |
| 27 फरवरी 2026 | विज्ञान |
| 28 फरवरी 2026 | सामाजिक विज्ञान |