सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   MBOSE HSSLC Result 2026 Date May 4 at 11 AM Check Meghalaya Board Class 12 Result Online

MBOSE HSSLC Result: 12वीं का रिजल्ट चार मई को सुबह 11 बजे आएगा, मेघालय बोर्ड ने तय की तारीख, ऐसे कर सकेंगे चेक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Fri, 01 May 2026 02:05 PM IST
विज्ञापन
सार

MBOSE HSSLC Result 2026: मेघालय बोर्ड कक्षा 12वीं (HSSLC) का रिजल्ट 4 मई सुबह 11 बजे जारी करेगा। छात्र mbose.in समेत अन्य आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर से परिणाम देख सकेंगे। आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स व वोकेशनल सभी स्ट्रीम के नतीजे ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
 

MBOSE HSSLC Result 2026 Date May 4 at 11 AM Check Meghalaya Board Class 12 Result Online
मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड (MBOSE) - फोटो : mbose.in
विज्ञापन

विस्तार

MBOSE HSSLC Result 2026: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ा अपडेट जारी करते हुए HSSLC रिजल्ट 2026 की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, मेघालय बोर्ड 12वीं (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल) का परिणाम 4 मई 2026, सोमवार को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा।

Trending Videos

इन वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर जाना होगा। इसके अलावा mboseresults.in, megresults.nic.in और results.digilocker.gov.in जैसे प्लेटफॉर्म पर भी परिणाम उपलब्ध रहेगा।

  • mbose.in
  • mboseresults.in
  • megresults.nic.in
  • results.digilocker.gov.in


विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यालयों में नहीं लगेगा रिजल्ट

बोर्ड ने साफ किया है कि इस बार परिणाम केवल ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। शिलांग और तुरा स्थित MBOSE कार्यालयों में रिजल्ट प्रदर्शित नहीं किया जाएगा। ऐसे में सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन माध्यम से ही अपना परिणाम चेक करें और डाउनलोड करें।

क्या चाहिए होगा रिजल्ट देखने के लिए

छात्रों को अपना परिणाम देखने के लिए एडमिट कार्ड में दिया गया रोल नंबर तैयार रखना होगा। इसी रोल नंबर की मदद से वे लॉगिन कर अपनी मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे।

सभी स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ

इस बार आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम के छात्रों का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा। छात्र अपनी-अपनी स्ट्रीम के अनुसार परिणाम चेक कर सकेंगे।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपनी लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें और केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही इस्तेमाल करें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

ऐसे चेक करें 12वीं का रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mboseresults.in पर जाएं।
  • ‘HSSLC’ परीक्षा और वर्ष ‘2026’ का चयन करें।
  • अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed