सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   MoE Invites Nominations for National Teachers Awards 2026; Apply by July 10

MoE: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, योग्य शिक्षक 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 26 Jun 2026 12:35 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 26 Jun 2026 12:35 PM IST
सार

National Teachers Awards 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्र शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन और स्व-नामांकन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
MoE Invites Nominations for National Teachers Awards 2026; Apply by July 10
National Teachers Awards 2026 - फोटो : AI

विस्तार

MoE: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से अपना स्व-नामांकन (Self-Nomination) जमा कर सकते हैं। यह पुरस्कार विद्यालय शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन


आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक शिक्षक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

नोट करें तिथियां

गतिविधि तिथि
ऑनलाइन आवेदन और स्व-नामांकन शुरू 15 जून 2026
आवेदन/स्व-नामांकन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026
आवेदन की जांच और अंतिम प्रस्तुति 11 से 13 जुलाई 2026
राष्ट्रीय जूरी का गठन जुलाई 2026 के मध्य
जिला/क्षेत्रीय चयन प्रक्रिया 14 से 21 जुलाई 2026
राज्य/संगठन स्तर चयन प्रक्रिया 22 से 29 जुलाई 2026
चयनित उम्मीदवारों को जूरी इंटरव्यू की सूचना 30 से 31 जुलाई 2026
राष्ट्रीय जूरी द्वारा अंतिम चयन 3 से 7 अगस्त 2026
जूरी की सिफारिशों को अंतिम रूप 8 अगस्त 2026
चयनित पुरस्कार विजेताओं को सूचना 10 से 20 अगस्त 2026
रिहर्सल और पुरस्कार समारोह 4 एवं 5 सितंबर 2026

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पहचान विवरण (Identity Details) और संपर्क जानकारी (Contact Details) दर्ज करें।
  • सभी जानकारी सत्यापित करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब अपने लॉगिन विवरण की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 का आवेदन पत्र भरें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और Submit बटन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed