{"_id":"6a3e22b77c0ea166b608a970","slug":"moe-invites-nominations-for-national-teachers-awards-2026-apply-by-july-10-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MoE: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, योग्य शिक्षक 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MoE: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, योग्य शिक्षक 10 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:35 PM IST
सार
National Teachers Awards 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पात्र शिक्षक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन और स्व-नामांकन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
National Teachers Awards 2026
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MoE: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन और नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र शिक्षक 10 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से अपना स्व-नामांकन (Self-Nomination) जमा कर सकते हैं। यह पुरस्कार विद्यालय शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक शिक्षक निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
नोट करें तिथियां
| गतिविधि | तिथि |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन और स्व-नामांकन शुरू | 15 जून 2026 |
| आवेदन/स्व-नामांकन की अंतिम तिथि | 10 जुलाई 2026 |
| आवेदन की जांच और अंतिम प्रस्तुति | 11 से 13 जुलाई 2026 |
| राष्ट्रीय जूरी का गठन | जुलाई 2026 के मध्य |
| जिला/क्षेत्रीय चयन प्रक्रिया | 14 से 21 जुलाई 2026 |
| राज्य/संगठन स्तर चयन प्रक्रिया | 22 से 29 जुलाई 2026 |
| चयनित उम्मीदवारों को जूरी इंटरव्यू की सूचना | 30 से 31 जुलाई 2026 |
| राष्ट्रीय जूरी द्वारा अंतिम चयन | 3 से 7 अगस्त 2026 |
| जूरी की सिफारिशों को अंतिम रूप | 8 अगस्त 2026 |
| चयनित पुरस्कार विजेताओं को सूचना | 10 से 20 अगस्त 2026 |
| रिहर्सल और पुरस्कार समारोह | 4 एवं 5 सितंबर 2026 |
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए Registration लिंक पर क्लिक करें।
- अपना पहचान विवरण (Identity Details) और संपर्क जानकारी (Contact Details) दर्ज करें।
- सभी जानकारी सत्यापित करने के बाद पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- अब अपने लॉगिन विवरण की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
- राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 का आवेदन पत्र भरें और आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचें और Submit बटन पर क्लिक करें।