{"_id":"6a3e12880d58ceab1f0ee879","slug":"nta-releases-icar-pg-phd-2026-exam-city-slip-scribe-portal-open-for-pwd-candidates-2026-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NTA: आईसीएआर पीजी और पीएचडी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, PwD अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब पोर्टल भी खुला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NTA: आईसीएआर पीजी और पीएचडी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, PwD अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब पोर्टल भी खुला
Fri, 26 Jun 2026 11:17 AM IST
Shahin Praveen
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:17 AM IST
सार
ICAR AIEEA PG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आईसीएआर एआईईईए और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (Ph.D.) परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। साथ ही, PwD/PwBD अभ्यर्थियों के लिए स्क्राइब (लेखन सहायक) से संबंधित विवरण दर्ज करने हेतु विशेष पोर्टल भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTA: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आईसीएआर एआईईईए (पीजी) और एआईसीई जेआरएफ/एसआरएफ (पीएच.डी.) 2026 प्रवेश परीक्षाओं के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। उम्मीदवार ICAR के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल से अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उम्मीदवार ध्यान रखें कि जारी की गई सिटी इंटिमेशन स्लिप प्रवेश पत्र (Admit Card) नहीं है। यह केवल परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए जारी की गई है, ताकि अभ्यर्थी पहले से अपनी यात्रा और अन्य तैयारियां कर सकें। परीक्षा में प्रवेश के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे निर्धारित समय पर आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।
विज्ञापन
4 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) 4 जुलाई 2026 को ICAR AIEEA (PG) और AICE JRF/SRF (Ph.D.)-2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में करेगी। यह परीक्षा कृषि एवं संबद्ध विज्ञान विषयों के स्नातकोत्तर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही, स्क्राइब (लेखन सहायक) सुविधा के पात्र PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब विवरण जमा करने का पोर्टल भी खोल दिया गया है। अभ्यर्थी 25 जून 2026 से 27 जून 2026 रात 11:59 बजे तक अपने स्क्राइब से संबंधित जानकारी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
कैसे जमा करें स्क्राइब विवरण?
- ICAR की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और अपने आवेदन नंबर व पासवर्ड से लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद होम पेज पर दिखाई देने वाले "Register Scribe Details" विकल्प पर क्लिक करें।
- यह विकल्प केवल उन PwD/PwBD उम्मीदवारों को दिखाई देगा जो स्क्राइब सुविधा के लिए पात्र हैं।
- अपनी आवश्यकता के अनुसार स्क्राइब विकल्प चुनें और मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
- विवरण जमा होने के बाद इसकी जानकारी Application Form और Confirmation Page में दिखाई देगी।