सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   75 CM Shri Schools to Get a Modern Makeover with Smart Classrooms and Advanced Facilities

CM Shri School: अब हाईटेक बनेंगे 75 सीएम श्री स्कूल, स्मार्ट क्लास से साइंस-टेक्नोलॉजी पार्क तक मिलेगी सुविधा

Fri, 26 Jun 2026 09:54 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 26 Jun 2026 09:54 AM IST
सार

CM Shri Schools: प्रदेश के 75 सीएम श्री स्कूलों का जल्द ही आधुनिक स्वरूप देखने को मिलेगा। इन स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं, खेल सुविधाएं, सीसीटीवी निगरानी, साइंस और टेक्नोलॉजी पार्क जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन
75 CM Shri Schools to Get a Modern Makeover with Smart Classrooms and Advanced Facilities
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता - फोटो : X/Rekhagupta

विस्तार

Smart Classrooms: दिल्ली के 75 सीएम श्री स्कूलों का स्वरूप जल्द बदलने वाला है। बच्चों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक माहौल देने के लिए इन स्कूलों में करीब 265 करोड़ रुपये की लागत से व्यापक सुधार और नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति (EFC) की बैठक में 264 करोड़ 90 लाख 88 हजार रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। योजना के तहत स्कूल भवनों की मरम्मत के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित, तकनीक आधारित और विद्यार्थियों के अनुकूल परिसर के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत सीएम श्री स्कूलों के प्रवेश द्वारों का नया डिजाइन तैयार किया जाएगा। स्कूलों पर सीएम श्री का लोगो और नाम प्रदर्शित किया जाएगा। 
विज्ञापन


भवनों में सीलन, नमी और खराब प्लास्टर की समस्या दूर की जाएगी। वाटरप्रूफिंग, पेंटिंग, बाउंड्री वॉल, फेंसिंग, शौचालय, पेयजल, सीवर और ड्रेनेज व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा जरूरत के अनुसार खेल सुविधाओं का विकास और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को भी दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की जरूरतों को भी प्राथमिकता दी गई है। स्कूलों में दिव्यांग अनुकूल रैंप, टैक्सटाइल पाथ और हैंडरेल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। 


सरकार का लक्ष्य केवल स्कूल भवनों की मरम्मत करना नहीं, बल्कि ऐसे आधुनिक शिक्षण परिसर तैयार करना है, जहां विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ, समावेशी और तकनीक सक्षम वातावरण मिल सके। योजना को अगले साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री -

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed