NCRTC Recruitment 2020: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) में बंपर नौकरियां निकली हैं। अगर आपके पास विभिन्न क्षेत्रों में दो साल से लेकर दस साल तक का अनुभव है, तो अपने हाथ से आवेदन का मौका न जाने दें। आप विभिन्न पदों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं और शानदार नौकरी पा सकते हैं। आइए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम में निकली नौकरियों के बारे में जानते हैं...
NCRTC : 20 अगस्त तक है मौका, 2 से लेकर 10 साल के अनुभव वालों के लिए निकली हैं बंपर नौकरियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) में मैनेजर, एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर नौकरियां निकसी हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी इन नौकरियों के बारे में जारी अधिसूचना को विस्तार से एक बार जरूर पढ़ें।
योग्य उम्मीदवार एनसीआरटीसी भर्ती को लेकर आवेदन करने के लिए एनेक्चर-1 से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्रों में से उपयुक्त उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे और इसके बाद उनको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन की प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर होगी। खास बात है कि यहां निकले विभिन्न पदों के लिए स्नातक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों में आवेदन की योग्यता स्नातक मांगी गई है। रेलवे, रेलवे सीपीएसई, मेट्रो कंपनी व निजी क्षेत्र के अनुभवी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनसीआरटीसी में निकली विभिन्न भर्तियों में मैनेजर के लिए 10 साल और और एग्जीक्यूटिव के लिए 2 साल का अनुभव मांगा गया है।
ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें