फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   700 youths from Rajasthan raced on a slippery track.

Farrukhabad News: फिसलन से भरे ट्रैक पर राजस्थान के 700 युवाओं ने लगाई रेस

Wed, 19 Aug 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
700 youths from Rajasthan raced on a slippery track.
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में चल रही रिलेशनशिप भर्ती के दूसरे दिन मंगलवार को राजस्थान के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। रातभर हुई बारिश के बाद सुबह भी फुहारें पड़ती रहीं लेकिन सेना में भर्ती होने का जुनून युवाओं पर भारी रहा। 700 अभ्यर्थी बारिश में भीगते हुए फतेह द्वार पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए।
विज्ञापन

फतेह द्वार पर अभ्यर्थियों की लंबाई मापने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। इसके बाद शैक्षिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की जांच की गई। दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद युवाओं को करियप्पा मैदान में दौड़ के लिए ले जाया गया। रातभर हुई बारिश से ट्रैक पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन थी। अभ्यर्थियों ने 1600 मीटर की दौड़ में पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया। 50-50 के समूह में दौड़ रहे युवाओं में आगे निकलने की होड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

फिसलन से कई अभ्यर्थी ट्रैक पर गिर भी गए लेकिन सेना में भर्ती होने की उमंग में तुरंत उठे और फिर दौड़ पड़े। सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए मैदान के दूसरे हिस्से में ले जाया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल युवाओं का बायोमैट्रिक पंजीकरण किया गया। इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 24 अगस्त को आने के निर्देश दिए गए। सैन्य भर्ती अधिकारी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज नौ प्रदेशों के अभ्यर्थी होंगे शामिल
सैन्य भर्ती अधिकारी के अनुसार बुधवार को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। विभिन्न प्रदेशों से आने वाले युवाओं के लिए भर्ती स्थल पर जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।


=====
फोटो-28 जिला अस्पताल में भर्ती लोकेश। संवाद
दौड़ के दौरान फिसलकर बेहोश हुआ युवक
राजस्थान के जिला करौली के थाना नदौली क्षेत्र के तेसगांव निवासी रामनरेश का पुत्र लोकेश (18) दौड़ के दौरान कीचड़ में फिसलकर गिर गया और बेहोश हो गया। मैदान में मौजूद एंबुलेंस से उसे तत्काल जिला लोहिया अस्पताल ले जाया गया। लोकेश ने बताया कि ट्रैक पर कीचड़ होने से उसका पैर फिसल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed