फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Differently-abled girl found after 17 hours; accused arrested.

Farrukhabad News: दिव्यांग बच्ची 17 घंटे बाद बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Differently-abled girl found after 17 hours; accused arrested.
कायमगंज। खीर का लालच देकर दुष्कर्म करने के इरादे से अगवा की गई आठ वर्षीय मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर बच्ची को पुलिस ने 17 घंटे बाद मोहल्ला गऊटोला स्थित झाड़ियों से बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कायमगंज के एक मोहल्ले का युवक कानपुर में कपड़ों की सिलाई करता है। उसकी आठ वर्षीय दिव्यांग बेटी सोमवार शाम छह बजे महाकाल की पालकी यात्रा देखने निकली थी। तभी एक शातिर युवक पालकी यात्रा में प्रसाद के रूप में बांटी जा रही खीर का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। देर रात तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे बच्ची की दादी सावित्री देवी ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की कई टीमें बच्ची की तलाश में जुट गईं। पुलिस ने नगर की करीब दुकानों और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में एक युवक बच्ची को फूलमती देवी मंदिर से गऊ टोला की ओर ले जाता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने युवक की पहचान कर उसे रात में दबोच लिया। रात में डॉग स्क्वायड की मदद से भी तलाश की। डॉग गऊ टोला में एक बरगद के पेड़ तक पहुंचा लेकिन बारिश से आगे सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने रातभर खेतों और आसपास के इलाकों में तलाश जारी रखी।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गऊ टोला रोड पर एक ई-रिक्शा चालक ने निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों में बच्ची को देखा। एसएसपी गिरीश कुमार सिंह, सीओ और प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को बरामद कर लिया। पिता को सामने देखकर बच्ची उन्हें निहारती रही।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के साथ बच्ची को बरामद कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

मिट्टी में सना शरीर, बनियान मिली सूखी
बच्ची के शरीर पर मिट्टी लगी थी लेकिन उसकी बनियान सूखी मिली। रातभर बारिश होने के बावजूद बनियान सूखी मिली, इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रातभर बच्ची किसी घर के अंदर रही। अब पुलिस को यह पता लगाना होगा कि आखिर रातभर बच्ची कहां रही। मानसिक रूप से कमजोर बच्ची ने पूछताछ में केवल इतना बताया कि उसे एक चाचा ले गया था।
-----------
पिछली घटना का काम आया अनुभव
एक साल पहले मोहम्मदाबाद में मासूम के अपहरण और हत्या की घटना की जांच का अनुभव पुलिस के काम आया। सोमवार को पालकी यात्रा के दौरान बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।
उस समय मोहम्मदाबाद में तैनात रहे सीओ राजेश कुमार द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला वर्तमान में कायमगंज में तैनात हैं। बच्ची के लापता होने की जानकारी मिलते ही दोनों अधिकारियों ने कई टीमों को तलाश में लगाया।
पिछले वर्ष 27 जून को मोहम्मदाबाद से कायमगंज की एक मासूम अगवा हुई थी। अगले दिन उसका शव मैनपुरी जनपद में मिला था। एक लाख रुपये के इनामी आरोपी मनु सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इस घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने इस बार शुरुआत से ही तेजी दिखाई और बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया।

--------
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कायमगंज। मासूम बच्ची के सकुशल बरामद होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। गऊ टोला रोड स्थित निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय के पास झाड़ियों में फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी करने के साथ ही मौके से जरूरी नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed