फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Young woman dies, sister and niece injured after wall collapses.

Farrukhabad News: दीवार गिरने से युवती की मौत, बहन व भतीजी घायल

Wed, 19 Aug 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young woman dies, sister and niece injured after wall collapses.
फोटो-1 ज्योति। फाइल फोटो
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। सोमवार रात हुई बारिश के बाद मंगलवार भोर में मोहल्ला चंदनी में मकान की कच्ची दीवार गिरने से एक युवती की मौत हो गई। उसकी चचेरी बहन व चार वर्षीय भतीजी घायल हो गई।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड संख्या तीन अब्दुल कलाम नगर (चंदनी) निवासी नरेश चंद्र बाथम को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। कुछ दिनों से मकान का निर्माण चल रहा है। ऐसे में परिवार के लोग कच्चे मकान की दीवार पर पन्नी तानकर रह रहे थे। सोमवार रात से बारिश हो रही थी। इस बीच मंगलवार भोर में 4:00 बजे कच्ची दीवार ढहने से मुन्नी देवी पत्नी नरेश चंद्र, बेटी ज्योति, बेटा उपनेश, भतीजी मोहिनी व पौत्री किट्टू दब गए।
विज्ञापन

चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने ज्योति बाथम (22), मोहिनी बाथम (15) पुत्री सेवाराम बाथम और किट्टू (4) पुत्री उपनेश को मलबे से बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल ज्योति को एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। किट्टू और मोहिनी को मरहम-पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। मां मुन्नी देवी रो-रो कर बेहाल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता नरेश चंद्र कुछ दूरी पर जानवरों के लिए बने कमरे में सो रहे थे। नरेश चंद्र के पांच बच्चों में ज्योति सबसे छोटी थी और सभी की शादी हो चुकी है। ज्योति की शादी नहीं हुई थी। वह बीए कर चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन पाल ने बताया कि थाने पर कोई सूचना नहीं है।

फोटो-1 ज्योति। फाइल फोटो

फोटो-1 ज्योति। फाइल फोटो

फोटो-1 ज्योति। फाइल फोटो

फोटो-1 ज्योति। फाइल फोटो

फोटो-1 ज्योति। फाइल फोटो

फोटो-1 ज्योति। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed