फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Driver, distressed after being beaten by brothers, hangs himself; video goes viral.

Farrukhabad News: भाइयों की मारपीट से आहत चालक ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो वायरल

Wed, 19 Aug 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Driver, distressed after being beaten by brothers, hangs himself; video goes viral.
फोटो-11 भगत सिंह। फाइल फोटो
कायमगंज। मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी कैब चालक भगत सिंह (40) ने सोमवार देर रात कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। भाइयों पर मारपीट और बेइज्जती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी तीन बेटियां हैं, उनकी परवरिश कैसे होगी।
विज्ञापन


भगत सिंह दिल्ली में कैब चलाता था। वायरल वीडियो में उसने कहा कि 15 अगस्त को भाई ओमकार, शिवम और उनके बच्चों ने उसके साथ मारपीट की थी। भाइयों के घर देर रात तक लोगों का आना-जाना रहता है। एतराज करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। उसने पुलिस से न्याय की गुहार भी लगाई। छोटे भाई चंद्रशेखर ने बताया कि तीन दिन पहले भगत सिंह का बड़े भाई से विवाद हुआ था। मामला थाने पहुंचा था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब डेढ़ माह से भगत सिंह की पत्नी मीना तीन बेटियों वैष्णवी, काव्या और जानवी के साथ मायके में रह रही थी। इन परिस्थितियों से वह परेशान रहता था।
विज्ञापन


सोमवार रात खाना खाने के बाद भगत सिंह कमरे में सोने चला गया। रात करीब 11:30 बजे परिजन ने कमरे का दरवाजा बंद देखा। वहां गए तो वह कमरे में कुंडे से फंदे पर लटका मिला। परिजन ने उसे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि भाइयों के विवाद को लेकर पहले भी कार्रवाई हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed