फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Statue of the late Chhunnu Lal Saxena in Narayanpur in a state of neglect; public outrage.

Auraiya News: नरायनपुर में स्वर्गीय छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा बदहाल, लोगों में आक्रोश

Wed, 19 Aug 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 19 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Statue of the late Chhunnu Lal Saxena in Narayanpur in a state of neglect; public outrage.
बिना साज सज्जा के स्वतंत्रता सेनानी छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा। संवाद
औरैया। 15 अगस्त को आजादी का अमृत पर्व मनाया गया, लेकिन शहर के नरायनपुर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा अपनी दुर्दशा पर आंसू बहाती नजर आई। जिस स्वतंत्रता सेनानी ने देश को आजाद कराने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनकी प्रतिमा की राष्ट्रीय पर्व पर भी साफ-सफाई, रंग-रोगन और देखरेख न होने पर चित्रांश सभा के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


नरायनपुर में स्थापित दिवंगत छुन्नू लाल सक्सेना की प्रतिमा का अनावरण 12 अगस्त 2015 को तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कौर की अध्यक्षता में हुआ था। इसका मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ियों को सेनानी के त्याग और बलिदान से प्रेरणा देना था। हालांकि समय बीतने के साथ जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते प्रतिमा स्थल बदहाली का शिकार हो गया है। चित्रांश सभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिमा की अनदेखी बेहद दुखद और निंदनीय है।
विज्ञापन


नगर पालिका और प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रतिमा स्थल की सफाई, रंग-रोगन और सुंदरीकरण कराना चाहिए। सेनानी के छोटे बेटे राजीव सक्सेना ने बताया कि मेरे पिता जी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था। उनकी स्मृति में बनी प्रतिमा की यह दुर्दशा देखकर मन बहुत व्यथित है। प्रशासन और नगर पालिका से भावुक अपील है कि प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण कराया जाए और राष्ट्रीय पर्वों पर उन्हें उचित सम्मान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed