फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Two faults in 24 hours; power out in 20 homes.

Auraiya News: 24 घंटे में दो बार फॉल्ट, 20 घरों की बिजली गुल

Wed, 19 Aug 2026 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 19 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two faults in 24 hours; power out in 20 homes.
कंचौसी। असेनी पावर हाउस से जुड़े नौगवां फीडर के पुरवा महिपाल में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से 20 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर में दो बार फॉल्ट होने से लोगों को रातभर गर्मी और मच्छरों के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली न होने से इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए, जिससे पानी के लिए लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


पुरवा महिपाल में रविवार रात करीब 10 बजे के बाद ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हो गया। सूचना मिलने पर बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक फॉल्ट तलाशते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके चलते पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही और करीब 20 घरों के लोग गर्मी में परेशान रहे। सोमवार सुबह विद्युत निगम की टीम ने ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन


हालांकि, सोमवार रात हल्की बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर में दोबारा फॉल्ट हो गया। इससे एक बार फिर 20 घरों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात बिजली नहीं आने से लोगों ने गर्मी और मच्छरों के बीच जागकर रात बिताई। मंगलवार सुबह विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर में आए फॉल्ट को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल की। कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 24 घंटे के भीतर दोबारा फॉल्ट हुआ था। उसे ठीक कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर में फॉल्ट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed