{"_id":"6a84b13cd8cd1b71d3067a0d","slug":"seasonal-diseases-outbreak-hospitals-overflow-with-patients-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150005-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मौसमी बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल में मरीजों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मौसमी बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल में मरीजों की भीड़
Wed, 19 Aug 2026 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। बारिश व उमस से मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे सीएचसी में मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गया है। मंगलवार को ओपीडी में 373 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। हालांकि सोमवार को मरीजों की संख्या 263 थी। एक ही दिन में सौ से अधिक मरीजों की संख्या बढ़ने से लोग चिंतित हैं।
ओपीडी में वायरल बुखार, शरीर में दर्द, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा बीपी और शुगर के मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य सहित डॉ. प्रदीप सिंह व अन्य ने मरीजों की जांच कर उपचार किया। डॉ. मीनल टंडन व डॉ. दीप्ति पांडेय ने गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों की जांच की। डॉ. दीप्ति पांडेय ने कहा कि बुखार, चक्कर या कमजोरी महसूस होने पर बिना परामर्श के कोई दवा न खाएं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से नियमित जांच कराने की बात कही।(संवाद)